ज्योतिरादित्य सिंधिया भगवान भोलेनाथ की शरण में, कंधे पर कांवड़ उठा पदयात्रा पर निकल पड़े

गुना
सावन के माह में कांवड़ यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सोमवार को कांवड़ उठाकर करीब आधा किलोमीटर पैदल चले, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा कीं.

फोटो शेयर कर मंत्री सिंधिया ने लिखा, "आज सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर गुना में आयोजित कांवड़ यात्रा समापन समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. भोलेनाथ हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें, यही प्रार्थना है."

लोगों ने लगाए 'हर-हर महादेव' के नारे
ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया मिल रही है. सिंधिया के पोस्ट पर हर-हर महादेव लिखकर यूजर उनके इस कार्य के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं.

जानकारी के लिए बता दें, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा में तीन दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वह यहां पर कांवड़ यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए. यहां भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे. एक छोटी सी बच्ची से कांवड़ लेकर सिंधिया ने खुद अपने कंधे पर रख लिया. वह कांवड़ लेकर आधा किलोमीटर पैदल चले.

यात्रा ते बाद कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री सिंधिया
इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने हर-हर महादेव का जयघोष किया. कांवड़ यात्रा के समापन समारोह के अलावा सिंधिया अपनी लोकसभा में आयोजित अन्य कार्यक्रम में भी शामिल हुए.

बता दें, गुना से लोकसभा सीट जीतने के बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां होने वाले सभी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम चाहे राजनीतिक हो या फिर धार्मिक. ज्यादा से ज्यादा जनता से जुड़ाव करने के लिए उन्होंने तीनों जिले में कार्यालय खोल दिए हैं. साथ ही, इनका उद्घाटन कर जनता के लिए खोल दिया है.

19 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार
सावन के महीने में 2 अगस्त को देशभर में कांवड़ मेला का समापन हुआ. जब सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगा जल लाकर शिव मंदिरों में विधि-पूर्वक पूजा पाठ कर शिवलिंग का अभिषेक किया. 19 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है.

आधा किमी तक पैदल चले
बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र गुना, शिवपुरी, अशोकनगर के दौरे पर हैं। सावन के चौथे सोमवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सावन के चौथे सोमवार के दिन बड़ी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए नंगे पैर और कंधे पर कांवड़ लेकर वे लगभग आधा किलोमीटर से अधिक पैदल चले। इस दौरान सिंधिया के पीछे वाहनों का काफिला और प्रशासन चला रहा। सिंधिया ने कांवड़ियों के साथ बम बम भोले के नारे भी लगाए।

तीन दिवसीय सिंधिया का दौरा-
ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा से चुनाव जीतने के बाद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। कोई सामाजिक कार्यक्रम हो, राजनीतिक हो, प्रशासनिक बैठक या जनसुनवाई हो, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहज तरीके से जनता से मुलाकात कर रहे हैं। वे जनता के बीच सीधे जुड़ने के लिए लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिलों में अपने जनसंपर्क कार्यालय भी खोल दिए हैं, जिनका उद्घाटन भी कर दिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने पर होगी जेल

CG में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने पर होगी जेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन के साथ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 10 जुलाई से पूरे प्रदेश…

54 minutes ago
आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, AI से फर्जी दस्तावेज बनाने की आशंका

आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, AI से फर्जी दस्तावेज बनाने की आशंका

मुंगेली. मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुड़िया और आसपास के वनांचल क्षेत्र…

2 hours ago
अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों…

2 hours ago
CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर में रथयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। CM…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल भोपाल …

2 hours ago
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास ने…

2 hours ago