कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर हमला बोले – ‘विफल हो जाएगा I.N.D.I.A

इंदौर

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार (30 अगस्त) को इंदौर में कहा कि विपक्ष का भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (INDIA) विफल हो जाएगा, क्योंकि इसके नेता पर कोई सहमति नहीं है और कोई आम विचारधारा नहीं है. वह अगले दो दिनों में मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले यहां संवाददाताओं से बात कर रहे थे. बीजेपी नेता ने कहा, देश का इतिहास बताता है कि अलग-अलग विचारधारा वाले दलों का गठबंधन कभी सफल नहीं होता.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रक्षाबंधन पर अनाथ बच्चों और के साथ त्यौहार मनाया तो वही राजनीतिक सवालों के जवाब मीडिया के सामने उन्होंने बेबाकी से दिए. एक और जहां उन्होंने शिवराज सरकार की लाडली बहन योजना और गैस चूल्हे पर सब्सिडी के सवाल पर बात की तो वही ममता बनर्जी को भी घेरा. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य की गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत गरीबों की गरीबी दूर करना है, उन्होंने कहा कि विश्व में महंगाई बढ़ी है, किंतु गैस चूल्हे के माध्यम से हम महंगाई दर करने का काम कर रहे हैं.
 
वहीं कांग्रेस ने तो सिर्फ नारा दिया है, कि गरीबी हटाओ कैलाश विजयवर्गीय बोले कि मोदी सरकार आने के बाद करीब साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं उनके मकान बने हैं उनके घर में बाइक है उनका जीवन स्तर उठा है.

ममता बनर्जी को जमकर आड़े हाथ लिया
एक सवाल के जवाब में कैलाश विजयवर्गी ने ममता बनर्जी को जमकर आड़े हाथ लिया और कहा कि इंडिया एलियांज की कई बैठक होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में हत्या रेप आदि अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस बारे में ममता जी जवाब दें उन्होंने कहा कि मुंबई में होने वाली इंडिया एलायंस की बैठक अलग-अलग विचारधारा का गठबंधन है जिसे लोग पसंद नहीं करते हैं. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल जी ने अब तक चीन से कितनी आर्थिक सहायता ली है.

'वह ट्वीट से समाज की सामाजिक समरसता तोड़ना चाहते हैं'
इस बात का वह खुलासा करें जो की वह दुश्मन देश की भाषा बोलते हैं, यह इस देश का दुर्भाग्य है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट के मामले में भी कैलाश विजयवर्गीय ने अपना बयान दिया और कहा कि वह ट्वीट से समाज की सामाजिक समरसता तोड़ना चाहते हैं. एक अन्य सवाल पर वे बोले कि बीजेपी का कार्यकर्ता कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक ही है, तो मैं कैसे अलग हो गया.
 
इस तरह की बात करने का मतलब संकुचित मानसिकता का परिचय है. वहीं कांग्रेस के लोगों द्वारा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कहने के सवाल को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि रक्षाबंधन पर इससे बड़ा मजाक नहीं हो सकता है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…

15 minutes ago
CG : स्कूल में अश्लीलता फ़ैलाने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड …

CG : स्कूल में अश्लीलता फ़ैलाने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड …

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित…

32 minutes ago
CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…

1 hour ago
CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…

1 hour ago
Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

ग्वालियर  उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…

1 hour ago
MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल  आष्टा क्षेत्र में पार्वती और तप नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के…

1 hour ago