कायस्थ मंडल ने मनाया 20वां स्थापना दिवस, वसंतोत्सव पर “चित्रांश परिवार मिलन समारोह एवं सहभोज” का आयोजन

 भोपाल 

कायस्थ मंडल नगरीय क्षेत्र एवं वेल्फेयर सोसायटी, होशंगाबाद रोड,  भोपाल  द्वारा अपनी  स्थापना के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वसंतोत्सव के अवसर पर  *"चित्रांश परिवार मिलन समारोह एवं सहभोज" का कार्यक्रम  सांय 5.30 बजे से होटल नंदन पैलेस में शुरू हुआ  l

 *उक्त आयोजन में सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने पीले परिधान धारण किए थेl उपस्थित साँस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बाद डॉक्टर मनीषा श्रीवास्तव, श्री पलाश श्रीवास्तव मुंबई, श्री रवि खरे, मुस्कान खर, रूद्राक्ष खर, डॉक्टर ज्योत्सना श्री वास्तव, गिरीश श्रीवास्तव, दीपिका भटनागर तथा श्री बी बी श्रीवास्तव का मरणोपरांत सम्मान तथा पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभाकाम के वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग एवं  विशिष्ट अतिथि श्री आलोक संजर पूर्व सांसद, श्री रवि सक्सेना, अजय श्रीवास्तव नीलू, सुनील श्रीवास्तव, मेजर जनरल (से.नि.) श्याम श्रीवास्तव प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी, श्री के. सी. श्रीवास्तव, (से.नि.) आई.ए.एस. श्री एस एस सक्सेना द्वारा किया गया ।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि आज कायस्थ समाज सहित संपूर्ण हिन्दू समाजों को सनातन धर्म की एकता के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है।  उन्होंने आगे कहा कि हमें अपने बच्चों को भी अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए सदैव प्रेरित करने के सतत प्रयास करने चाहिए, ताकि प्रधानमंत्री जी की सोच को साकार करने की दिशा में हमारी युवा पीढ़ी भी वर्ष 2047 के सशक्त, समृद्ध एवं आधुनिक भारत के निर्माण में अपना योगदान प्रदान कर सके l 

कार्यक्रम के आरंभ में चित्रगुप्त जी की सामूहिक आरती एवं सरस्वती वंदना के उपरांत श्री आर.बी. सक्सेना ने मंडल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम का संचालन श्री डी.के-साधना श्रीवास्तव ने किया l आभार प्रदर्शन अभय प्रधान ने किया  l

कार्यक्रम में सर्वश्री सुहास प्रधान, अजय श्रीवास्तव नीलू, सुनील श्रीवास्तव, नीरा-एम.के.भटनागर, कुसुम- आर.बी. सक्सेना, ममता-संजय श्रीवास्तव, अनु-सुधीर श्रीवास्तव, लता-डीके श्रीवास्तव, वंदना-अभय प्रधान, मंजूषा-मनीष खरे, निवेदिता-विशेष श्रीवास्तव, अमृता-मनीष भटनागर, हरिओम भटनागर, नवनीत सक्सेना सहित भोपाल के सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु उपस्थित हुए l कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए l

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: sarang

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

52 minutes ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

1 hour ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

1 hour ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

1 hour ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

2 hours ago