खर्राघाट गांव को 75 साल के बाद मिली पुल की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण

दमोह
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में पठाघाट और खर्राघाट दो पुल काफी नीचे थे, थोड़ी सी बारिश में दोनों पुल पानी में डूब जाते थे। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। शनिवार को खर्राघाट नदी पर बने नए पुल का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकार्पण कर दिया है। 75 साल के बाद खर्राघाट में लोगों को नए पुल की सुविधा मिली है। इस पुल के निर्माण से 18 गांवों के लोगों का आवागमन बारिश के दिनों में भी जारी रहेगा, जो पहले बंद हो जाता था। पुल निर्माण के बाद लोग पठाघाट पुल की बजाए इस नए पुल से आवागमन कर सकते हैं।

खमरिया गांव निवासी नीलेश यादव ने बताया कि खमरिया, अजीतपुर, देवरी निजाम, खमखेड़ा, दलपतखेड़ा सहित अन्य गांवों के लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए खर्राघाट के क्षतिग्रस्त पुल से होकर गुजरना पड़ता था। अब नए पुल के निर्माण के बाद यह समस्या समाप्त हो गई है। पुल काफी सुविधाजनक है और इसमें दोनों तरफ रैलिंग लगी हुई है, जिससे अगर कोई वाहन अनियंत्रित होता है तो रैलिंग के जरिए वह नीचे गिरने से बच सकता है। 

खर्राघाट पर बने पुल का निर्माण कार्य चार साल में पूरा हुआ है। यह पुल ऊंचाई में काफी अधिक है, इससे बारिश के दिनों में पुल पर पानी नहीं आएगा और सुरक्षा के साथ आवागमन जारी रहेगा। पुल का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना द्वारा कराया गया है, यह मंत्री धर्मेंद्र सिंह के पिछले विधायकी कार्यकाल में मंजूर हुआ था। खर्राघाट पुल निर्माण का कार्य चार करोड़ पचास लाख की लागत से चार वर्षों में पूरा किया गया है। पुल 150 मीटर लंबा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिंडरई और अजीतपुर मार्ग पर बने उच्चस्तरीय पुल का जबेरा से वर्चुअल लोकार्पण किया। यह पुल 75 साल के बाद बना है, इसके एक ओर मुख्य मार्ग है, जबकि दूसरी ओर गांव बसे हैं। जहां, की आबादी लगभग बीस हजार है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

2 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

3 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

3 hours ago
एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर

एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर

भोपाल मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा संचालित अंशदायी कैशलेस…

3 hours ago