भिंड में फोकटी माता के विशाल भंडारे में जेसीबी से बनाई खीर व सब्जी, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

भिंड
 एमपी अजब है, तो भिंड गजब है। जहां ऐसे ऐसे करनामे हो जाते हैं कि लोग सुनकर भौचक्के रह जाते हैं। ताजा मामला भिंड के फूप में सामने आया है। जहां सामान्य ढंग से नहीं बल्कि जेसीबी के माध्यम से खाना बनाया गया है। भोजन बनाने की प्रणाली को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हक्के-बक्के रह गए हैं। पूरा मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, भिंड जिले के फूप कस्बे में फोकटी माता का मंदिर है। यह मनोकामना पूर्ती मंदिर पूरे नगर में काफी प्रसिद्ध है। यहां लोग अपनी मनोकामना मांगते हैं और पूरी होने पर मन्नत स्वरूप दान भी देते हैं। ऐसी ही एक मनोकामना पूरी होने पर भक्तों द्वारा माता के मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा और शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया था। जिसके पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

जेसीबी से तैयार की गई खीर व सब्जी

मंदिर में बड़ी संख्या में भोजन प्रसादी ग्रहण करने के लिए लोग पहुंचने लगे। इनकी आपूर्ती के लिए भारी मात्रा में भोजन भी बनाया जाना था। इसके लिए आयोजकों ने लोगों को हटाकर जेसीबी का इस्तेमाल किया। भोजन भी भारी मात्रा को देखते हुए इस ट्रिक को अपनाया गया। यहां जेसीबी को कढ़ाई में चलाया गया, ताकि सब्जी और खीर अच्छी तरह से पक जाए। यही नहीं इसे वहां मौजूद लोगों को परोसा भी गया। कथावाचक पंडित प्रशांत महाराज ने पहले तो श्रद्धालुओं को भागवत के प्रसादी का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि जहां भागवत कथा का आयोजन किया जाता है, वहां नकारात्मक ऊर्जाएं समाप्त हो जाती है। आमजनों को आत्म बल की प्राप्ति होती है।

100 क्विंटल आटे से बने मालपुआ

भंडारे और प्रसादी के दिन बड़ी मात्रा में सब्जी व खीर तैयार की गई। इसके साथ ही मालपुए भी बनवाए गए। कार्यक्रम में 100 क्विंटल से भी अधिक आटे के मालपुए बनाए गए। प्रसादी को ग्रहण करने के लिए आसपास के सभी गांवों से लोग कथास्थल पर पहुंचे थे।

वीडियो हो रहा वायरल

जेसीबी से खाना तैयार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जेसीबी से तैयार होते हुए खाने के लिए लोगों में अचरज भी देखा जा रहा है। वहीं कुछ लोग लोग इस भंडारे की प्रशंसा करते हुए नजर तो कुछ साफ सफाई पर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

6 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

7 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

7 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

7 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

7 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

7 hours ago