कूनो नेशनल पार्क: वीरा के एक शावक की खुले जंगल में मौत, 24 घंटे पहले हुआ था रिलीज

 श्योपुर

मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से चिंताजनक खबर सामने आई है. यहां मादा चीता वीरा के एक शावक की खुले जंगल में मौत हो गई. शावक का शव शुक्रवार को दोपहर बाद जंगल के इलाके में मिला, जिसके बाद पूरे वन विभाग व चीता प्रोजेक्ट टीम में हलचल मच गई.

ठीक एक दिन पहले 4 दिसंबर की दोपहर को मादा चीता वीरा और उसके दो शावकों को खुले जंगल में रिलीज किया गया था. रिलीज के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि यह दुखद घटना सामने आ गई.

कूनो नेशनल पार्क के चीता प्रोजेक्ट के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने कहा है कि मृत पाया गया शावक करीब 10 महीने का था. उसे 4 दिसंबर को अपनी मां वीरा और दूसरे शावक के साथ जंगल में छोड़ा गया था. लेकिन रिलीज के बाद रात के दौरान यह शावक अपनी मां और भाई से अलग हो गया. शुक्रवार दोपहर बाद वह मृत अवस्था में मिला.

उन्होंने कहा कि शावक की मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल, मादा चीता वीरा और उसका दूसरा शावक साथ हैं और स्वस्थ हैं.

उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि टीम लगातार मौके पर निगरानी रख रही है. बाहर छोड़े जाने के बाद शावकों के लिए यह शुरुआती अवधि बेहद संवेदनशील होती है. वन्यजीव विशेषज्ञों और मेडिकेशन टीम को सतर्क किया गया है.

इस मौत के बाद कूनो नेशनल पार्क में अब कुल 28 चीते बचे हैं. इनमें 8 वयस्क (5 मादा और 3 नर) और 20 भारत में जन्मे चीते शामिल हैं. पार्क प्रबंधन का दावा है कि बाकी सभी चीते स्वस्थ हैं और उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है. फिलहाल प्रबंधन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि शावक की मौत किस वजह से हुई.

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : PM मोदी ने मन की बात के 134वें एपिसोड को किया संबोधित

CG : PM मोदी ने मन की बात के 134वें एपिसोड को किया संबोधित

रायपुर/दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 134वें एपिसोड में कहा कि…

17 seconds ago
CG : चोर कहा गया बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक को, सुशासन तिहार के दौरान हुई जमकर बहस

CG : चोर कहा गया बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक को, सुशासन तिहार के दौरान हुई जमकर बहस

बिलासपुर । बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय…

8 minutes ago
CG : धनिया की खेती से किसान की बढ़ी आय

CG : धनिया की खेती से किसान की बढ़ी आय

महासमुंद । जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक रतिराम पटेल ने…

12 minutes ago
कमिश्नरेट सिस्टम का बड़ा एक्शन, आदतन बदमाश 6 जिलों की सीमा से जिला बदर

कमिश्नरेट सिस्टम का बड़ा एक्शन, आदतन बदमाश 6 जिलों की सीमा से जिला बदर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पहली बार जिला बदर…

15 minutes ago
CG : इन कर्मचारियों को बकाया वेतन पाने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

CG : इन कर्मचारियों को बकाया वेतन पाने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

बिलासपुर . हाईकोर्ट ने अपील में बरी होने पर बर्खास्तगी की अवधि के वेतन पर…

16 minutes ago
CG : 3 लड़कों की मौत : अचानक तूफान आने पर पेड़ के नीचे खड़े हुए, आसमान से गिरी गाज…

CG : 3 लड़कों की मौत : अचानक तूफान आने पर पेड़ के नीचे खड़े हुए, आसमान से गिरी गाज…

कोरबा । जिले के पाली थाना क्षेत्र में बारिश से बचने के लिए एक बड़े…

25 minutes ago