रायपुर.
छत्तीसगढ़ के रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पहली बार जिला बदर की कार्रवाई की गई है. गुढ़ियारी इलाके के आदतन बदमाश अविनाश कोसले उर्फ मनिया को रायपुर समेत 6 जिलों की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया है. सक्षम न्यायालय की अनुमति के बिना वह 30 अगस्त तक इन जिलों में प्रवेश नहीं कर सकेगा.
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई है. जानकारी के मुताबिक, विकास नगर निवासी अविनाश कोसले के खिलाफ 12 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. हत्या के प्रयास और चाकूबाजी जैसे गंभीर मामलों में वह जेल भी काट चुका है. लेकिन लगातार कार्रवाई के बावजूद उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ, जिसके कारण अब जिला बदर की कार्रवाई की गई.
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आदेश जारी कर अविनाश को 29 मई की शाम 5 बजे से रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने सुनवाई के बाद उसके खिलाफ जिला बदर का आदेश जारी किया. कमिश्नरेट पुलिस का यह पहला जिला बदर आदेश है. पुलिस अब शहर के अन्य आदतन अपराधियों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसने वाली है. इसके लिए कई मामलों में प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं, जबकि कुछ मामलों में सुनवाई की प्रक्रिया जारी है.
रायपुर भारत सरकार और राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ के कोरबा जिले में खरीफ वर्ष…
भोपाल ‘मेनस्ट्रीमिंग-एलआईएफईः पर्यावरण अनुकूल टिकाऊ शहरी आवासों का निर्माण’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि वैज्ञानिक आधुनिक कृषि तकनीक का व्यवहारिक अनुभव…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में…
बिलासपुर स्थानीय श्विजयपुरम निवासी शासकीय सेवा से सेवा निवृत सुरेंद्र पाण्डेय (मुन्ना भैया) 66 वर्ष,…