मुख्यमंत्री चौहान का होगा अभिनंदन
भोपाल :
कुशवाहा महाकुंभ 31 जुलाई को भेल दशहरा मैदान गोविंदपुरा भोपाल में होगा।महाकुंभ 31 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू होगा। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कुशवाहा महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे।
कुशवाहा समाज के लिये मुख्यमंत्री चौहान द्वारा कुशवाहा कल्याण बोर्ड के गठन की सौगात देने पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्यप्रदेश महाकुंभ में उनका अभिनंदन करेगा।
महाकुंभ में प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग आयेंगे। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष और महाकुंभ के आयोजक नारायण सिंह कुशवाह ने बताया कि महाकुंभ के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में आने वाले समाजिक बँधुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिये समाज के प्रतिनिधियों को नियुक्त किया गया है। महाकुंभ में आने वाले व्यक्ति इनसे सम्पर्क कर जानकारी और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
अम्बिकापुर । सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर रामगढ़ में आषाढ़ के प्रथम…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित और छत्तीसगढ़ सरकार…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देशानुसार खनिज अमला द्वारा शनिवार…
नीमच मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सरकार…
जगदलपुर. बस्तर का ऐतिहासिक और विश्वप्रसिद्ध गोंचा महापर्व सोमवार से देव स्नान पूर्णिमा के साथ…