महाकाल मंदिर में लड्डू प्रसाद की कमी, कच्चे माल की आपूर्ति नहीं हो पा रही

 उज्जैन
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में पिछले कुछ दिनों से लड्डू प्रसाद का टोटा बना हुआ है। दिन में कई बार काउंटरों पर प्रसाद उपलब्ध नहीं रहता है। चिंतामन स्थित यूनिट से गाड़ी आने के बाद व्यवस्था सुचारु हो पाती है। बताया जाता है कि कच्चे माल की आपूर्ति नहीं होने से समय पर लड्डू प्रसाद बन नहीं पा रहा है। अब 12 फरवरी को नए टेंडर होने के बाद सप्लाय व्यवस्था सामान्य होगी।

महाकाल मंदिर में परिसर तथा महाकाल महालोक के काउंटरों से लड्डू प्रसाद विक्रय किया जाता है। देशभर से महाकाल दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थी बड़े ही श्रद्धाभाव से लड्डू प्रसाद खरीदकर अपने साथ घर ले जाते हैं। महाकाल का लड्डू प्रसाद इतना शुद्ध व स्वादिष्ट है कि देशभर में इसकी बड़ी मांग है।

काउंटरों पर किल्लत शुरू

हालांकि समय-समय पर मंदिर प्रशासन की खामियों के कारण मांग के अनुरूप पूर्ति नहीं हो पाती है। बीते कुछ दिनों से कच्चे माल की कमी के कारण समय पर पर्याप्त मात्रा में लड्डू प्रसाद नहीं बन पा रहा है। इसका असर काउंटरों पर किल्लत के रूप में नजर आता है। काउंटर बंद नहीं करना पड़े इसलिए चिंतामन यूनिट से थोड़ा थोड़ा प्रसाद बनाकर आपूर्ति की जा रही है।

टेंडर की ओर ध्यान नहीं दिया

बता दें कि मंदिर में बीते एक वर्ष में लगातार प्रशासक बदले जाते रहे। प्रभारी प्रशासक बनकर आए अधिकारियों ने टेंडर की ओर ध्यान नहीं दिया। स्टोर विभाग व लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई प्रभारी के बीच में भी तालमेल की कमी टेंडर प्रक्रिया में देरी का कारण मानी जा रही है।

काफी मशक्कत के बाद मंगलवार को टेंडर होंगे। इसके बाद जिस फर्म को ठेका मिलेगा वह सप्लाय की शुरुआत करेगा। इसके बाद पर्याप्त मात्रा में प्रसाद बनेगा। अगर यही स्थित रही तो इस बार महाशिवरात्रि पर प्रसाद की कमी सामने आने वाली है।

40 से 50 क्विंटल लड्डू रोज बनता है यूनिट में

चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद युनिट में प्रतिदिन 40 से 50 क्विंटल लड्डू प्रसाद रोज बनाया जाता है। काउंटरों से इतना प्रसाद बिक जाता है। लेकिन इन दिनों कच्चामाल उपलब्ध नहीं होने से पर्याप्त मात्रा में लड्डू प्रसाद नहीं बन पा रहा है।

टेंडर के बाद व्यवस्था ठीक होगी

    समय पर पर्याप्त मात्रा में कच्चा माल उपलब्ध नहीं होने से पूर्ण क्षमता के साथ लड्डू प्रसाद नहीं बन पा रहा है। 12 फरवरी को टेंडर होने के बाद व्यवस्था ठीक हो जाएगी। महाशिवरात्रि पर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। महापर्व पर भक्तों को पर्याप्त मात्रा में लड्डू प्रसाद मिलेगा। – अशोक लांडगे, प्रभारी लड्डू प्रसाद यूनिट प्रभारी

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर थाना…

10 minutes ago
CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

रायपुर/दिल्ली। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी…

18 minutes ago
CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में घर और जमीन खाली कराने के लिए…

25 minutes ago
CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण …

CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण …

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।…

39 minutes ago
CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

गरियाबंद। लिपिक ने विधवा महिला से रिश्वत की डिमांड नहीं किया है, जिला शिक्षा अधिकारी…

44 minutes ago
CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन ने 7 जून से 19 जून के बीच…

49 minutes ago