MP विधानसभा में ई-विधान की शुरुआत टली, मानसून सत्र में नहीं होगा लागू

भोपाल 

मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में ई-विधान प्रणाली लागू नहीं हो पाएगी। विधानसभा सचिवालय ने इस सत्र में कार्यवाही को पेपरलेस करने के लिए ई-विधान योजना को लागू करने की तैयारी की थी, लेकिन एनआईसी (NIC) द्वारा टैबलेट की खरीद न हो पाने के कारण इसे शीतकालीन सत्र के लिए टाल दिया गया है। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि मानसून सत्र में विधायकों को ऑनलाइन कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले सत्र से नई प्रणाली लागू हो जाएगी, इसलिए विधायकों को इसके उपयोग की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञों की सहायता ली जाएगी ताकि विधायकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

स्पीकर, मुख्यमंत्री और विधायकों के सामने रहेंगे टैबलेट
ई-विधान लागू होने के बाद विधानसभा में स्पीकर, मुख्यमंत्री और विधायकों की सीटों के सामने टैबलेट लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से वे सदन से संबंधित दस्तावेज देख सकेंगे। केंद्रीय सरकार की इस योजना को लागू करने के लिए विधानसभा ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, लेकिन अभी तक नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) द्वारा टैबलेट की खरीद नहीं हो सकी है।

250 टैबलेट खरीदने थे एनआईसी को
एनआईसी को विधानसभा के लिए 250 टैबलेट खरीदने थे, लेकिन टैबलेट की तकनीकी विशिष्टताओं और अन्य प्रक्रियाओं में देरी होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया है।  ई-विधान लागू होने के बाद सदन की प्रश्नोत्तर प्रक्रिया, दस्तावेज और अन्य विधायी सामग्री टैबलेट पर उपलब्ध होगी। विधायकों को इन्हीं टैबलेट के माध्यम से कार्य करना होगा।
 

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: assembly

Recent Posts

राजनांदगांव : स्टेट हाई स्कूल के नए गार्डन में पौधरोपण जरूरी…

राजनांदगांव : स्टेट हाई स्कूल के नए गार्डन में पौधरोपण जरूरी…

राजनांदगांव | स्टेट हाई स्कूल परिसर में नया गार्डन विकसित किया गया है, लेकिन अब…

16 minutes ago
राजनांदगांव : डिवाइडरों पर उग आईं झाड़ियां, पुराने पौधे सूखे, नए लगाने की तैयारी नहीं…

राजनांदगांव : डिवाइडरों पर उग आईं झाड़ियां, पुराने पौधे सूखे, नए लगाने की तैयारी नहीं…

राजनांदगांव | मानसून शुरू होने के बाद शहर के अधिकांश डिवाइडरों पर पौधरोपण की तैयारी…

19 minutes ago
राजनांदगांव : चौपाटी-रानीसागर होकर लालबाग जाने वाली सड़क खराब, गड्ढे हो गए…

राजनांदगांव : चौपाटी-रानीसागर होकर लालबाग जाने वाली सड़क खराब, गड्ढे हो गए…

राजनांदगांव | चौपाटी से रानीसागर किनारे होते हुए लालबाग जाने वाली सड़क की हालत खराब…

24 minutes ago
राजनांदगांव : भीड़ वाले इलाकों में सुलभ शौचालय बनाने की जरूरत…

राजनांदगांव : भीड़ वाले इलाकों में सुलभ शौचालय बनाने की जरूरत…

राजनांदगांव | शहर के कुछ भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड के आसपास…

26 minutes ago
राजनांदगांव : 3 जिले के लिए 2 ड्रिल मशीनें, सर्वे और तकनीकी कारणों से बोर खनन में देरी…

राजनांदगांव : 3 जिले के लिए 2 ड्रिल मशीनें, सर्वे और तकनीकी कारणों से बोर खनन में देरी…

राजनांदगांव , ग्राम पनेका बांकल में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया…

29 minutes ago
राजनांदगांव : समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण तालाब किनारे की सड़क बहने लगी…

राजनांदगांव : समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण तालाब किनारे की सड़क बहने लगी…

राजनांदगांव | चिखली के तालाब किनारे बनी सड़क की समय पर मरम्मत नहीं की जा…

32 minutes ago