लिव-इन: शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो 20 साल की लड़की के गले में कैंची घोंपकर दी दर्दनाक मौत

इंदौर
मध्यप्रदेश के इंदौर में 20 वर्षीय युवती के गले में कैंची घोंपकर हत्या के खुलासे का दावा करते हुए पुलिस ने मामले में उसके लिव-इन जोड़ीदार को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद आरोपी के साथ रह रही युवती के शारीरिक संबंध बनाने से कथित इनकार पर इस वारदात को अंजाम दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्वकर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि रावजी बाजार क्षेत्र में सात दिसंबर को 20 वर्षीय युवती की गले में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी और 9 दिसंबर को पुलिस ने उसका शव बरामद किया था। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी की पहचान प्रवीण सिंह धाकड़ (24) के रूप में हुई है और वह मूलत: गुना का रहने वाला है।

विश्वकर्मा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद धाकड़ और युवती पिछले कुछ दिनों से किराये के घर में साथ रह रहे थे। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को सुबह छह बजे युवती ने धाकड़ के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था और जोर-जबर्दस्ती किए जाने पर आरोपी को धक्का दे दिया था।

विश्वकर्मा ने बताया कि इस बात पर आग-बबूला धाकड़ ने पास पड़ी कैंची उठाकर युवती के गले में कथित तौर पर घोंप दी थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के बाद किराये के घर को बाहर से ताला लगाकर आरोपी फरार हो गया था और वह अपने साथ युवती का मोबाइल फोन भी ले गया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

17 minutes ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

22 minutes ago
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके…

24 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की…

26 minutes ago
CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…

41 minutes ago
राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव. शहर में इन दिनों टंकी से गंदे पानी की सप्लाई होने के चलते बसंतपुर…

42 minutes ago