लोकायुक्त पुलिस ने सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री प्रदीप कुमार जैन के आवास पर छापामार कार्रवाई की

भोपाल
राजधानी में लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री प्रदीप कुमार जैन के एयरपोर्ट रोड पर लाॅर्ड कॉलोनी में स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह छापामार कार्रवाई की। लोकायुक्त पुलिस को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जैन के आवास के अलावा गोविंदपुरा इलाके में स्थित स्मार्ट सिटी कंपनी में उनके दफ्तर में भी छापामार कार्रवाई की गई, जहां वह फिलहाल संविदा पर नियुक्त हैं।

छापामार कार्रवाई के दौरान जैन के आवास से एक लाख रुपये से अधिक नकदी व सोने-चांदी जेवरात मिले हैं। इसके अलावा भोपाल में ही दस से ज्यादा जगहों पर जमीन, संपत्ति के कागजात मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। वह पिछले दिनों ही कनाडा की यात्रा से वापस लौटे हैं। उन पर विदेशों में भी निवेश करने का शक है। लॉर्ड कॉलोनी में उनका आवास 6000 स्क्वेयर फीट एरिया में बना है। कॉलोनी में सबसे बड़ा आवास उनका ही है। इसमें उनका बेटा रहता है।

स्मार्ट सिटी में मिली संविदा नियुक्ति
नगर निगम से सेवानिवृत्त होने के बाद पीके जैन फिलहाल स्मार्ट सिटी कंपनी में संविदा नियुक्ति पर हैं। वह स्मार्ट सिटी में प्रभारी चीफ इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

एमसीबी । राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषय पर जनपद पंचायत…

20 minutes ago
इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद

इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद

इंदौर इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 200 रुपये का नकली नोट चलाने की कोशिश…

24 minutes ago
राजनांदगांव : देश की लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है कांग्रेस की इमरजेंसी– राजेश गुप्ता अग्रहरि …

राजनांदगांव : देश की लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है कांग्रेस की इमरजेंसी– राजेश गुप्ता अग्रहरि …

राजनांदगांव । प्रदेशः भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह- कार्यालय प्रभारी राजेश‌ गुप्ता अग्रहरि ने देश…

36 minutes ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 06 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित …

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 06 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित …

कांकेर । मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में शैक्षणिक सत्र…

42 minutes ago
Mohla-Manpur में पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक, दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत

Mohla-Manpur में पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक, दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत

मोहला-मानपुर-अंबागढ़. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से हिट एंड रन की बेहद हैरान कर देने वाली…

47 minutes ago