भगवान राम प्रत्येक भारतवासी के मन में समाये हैं- मंत्री उदय प्रताप सिंह

भोपाल
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि भारतीय संस्कृति एक सूत्र में इस वजह से बंधी है क्योंकि भगवान राम प्रत्येक भारतीय के मन में बसे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की सुबह भगवान राम से शुरू होती है और रात्रि विश्राम से पहले भगवान राम पर ही समाप्त होती है। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह  भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में तुलसी जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। राम कथा 13 अगस्त से 17 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से पूज्य दीदी मंदाकिनी रामकिंकर जी के श्रीमुख से होगी। कार्यक्रम के बाद पूज्य दीदी ने रामकथा की।

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि भोपाल का तुलसी मानस भवन अध्यात्म और सनातन का स्थाई पता है। भोपाल के नागरिक इसे चिरस्थायी बनाने के लिये पूरे श्रद्धाभाव से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भगवान राम की महिमा और रामचरित मानस से अवगत कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम से हमारे बड़े से बड़े कार्य अच्छी तरह संपन्न हो जाते हैं। कार्यक्रम में स्कॉलर होम स्कूल की छात्रा वृंदा जेठा ने राम नाम की महिमा पर विचार व्यक्त किये। छात्र वृंदा ने कहा कि भगवान राम का चरित्र प्रत्येक भारतीय की ताकत है। मर्यादा पुरूषोत्तम राम एक पुत्र, एक भाई एवं अन्य रूपों में अपनी मर्यादा का परिचय देते हैं। वह प्रत्येक भारतीय के लिये अनुकरणीय है। बगैर राम नाम के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।

तुलसी मानस संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंडित रामकिंकर उपाध्याय जी का यह जन्म शताब्दी वर्ष है। पूज्य दीदी मंदाकिनी रामकिकंर जी की श्रीराम कथा का यह रजत जयंती वर्ष है। तुलसी जयंती समारोह में 8 अगस्त को स्कूल के छात्रों की तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता, 11 अगस्त को महाविद्यालयीन छात्रों की प्रतियोगिता, 12 अगस्त को पुरस्कार वितरण एवं संस्मरण सुनाये गये। कार्यक्रम का संचालन कमलेश जेमिनी ने किया। कार्यक्रम में सचिव कैलाश जोशी, देवेन्द्र कुमार रावत, प्रभुदयाल मिश्र, विजय अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

चिल्ड्रन पार्क की जमीन पर कब्जा, 22 टुकड़ों में बेचकर बना दी अवैध कॉलोनी

चिल्ड्रन पार्क की जमीन पर कब्जा, 22 टुकड़ों में बेचकर बना दी अवैध कॉलोनी

खैरागढ़. शहर में नजूल और मेंटेनेंस खसरा की जमीन पर कथित अवैध प्लाटिंग का मामला…

26 minutes ago
राजनांदगांव : राज्य शासन द्वारा नागरिकों के लिए की गई बड़ी डिजिटल पहल – सेवा सेतु पोर्टल पर मिलेगी 441 शासकीय सेवाएं

राजनांदगांव : राज्य शासन द्वारा नागरिकों के लिए की गई बड़ी डिजिटल पहल – सेवा सेतु पोर्टल पर मिलेगी 441 शासकीय सेवाएं

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन के अनुरूप राज्य शासन द्वारा सुशासन और डिजिटल…

40 minutes ago
राजनांदगांव : सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क उपचार से नयन बाई को मिली राहत

राजनांदगांव : सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क उपचार से नयन बाई को मिली राहत

राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 रेवाडीह वार्ड में आयोजित जनसमस्या…

41 minutes ago
राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम जोब में जन समस्या निवारण शिविर

राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम जोब में जन समस्या निवारण शिविर

- 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, समस्याओं का हुआ समाधान-…

43 minutes ago
जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर ‘शेरा’ की तैनाती, ट्रेनों में चला एंटी-सैबोटॉज और नारकोटिक्स अभियान

जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर ‘शेरा’ की तैनाती, ट्रेनों में चला एंटी-सैबोटॉज और नारकोटिक्स अभियान

जगदलपुर. जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर इस बार सिर्फ चेकिंग नहीं हुई, बल्कि सुरक्षा का ऐसा…

51 minutes ago
 राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – नारायण के लिए खुशियों से भरा रहा सुशासन तिहार

राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – नारायण के लिए खुशियों से भरा रहा सुशासन तिहार

- जनसमस्या निवारण शिविर में तत्काल मिला नि:शुल्क ड्रायविंग लाईसेंसराजनांदगांव । सुशासन तिहार में डोंगरगांव…

53 minutes ago