चंदेरी
नगर के बहु प्रसिद्ध शंकर मंदिर जो ऐतिहासिक और पौराणिक दृष्टि से अपने आप में एक अद्भुत कला को समर्पित धरोहर के रूप में नगर का आराध्य स्थल है जो कागदीपुरा में स्थित है इस मंदिर में अनादि काल से भगवान के सभी अनंत भक्तों के द्वारा श्रावण मास के पूरे महीने भक्ति भाव में सराबोर होकर श्रद्धालु महिला पुरुष प्रतिदिन श्रद्धा सुमन बेल पत्री अर्पित कर भगवान शंकर की आराधना करते हैं श्रावण मास के प्रथम सोमवार का शुभ दिन होने पर मंदिर की छटा देखते ही बनती है जहाँ हजारों की तादाद में महिलाओं ने मंदिर में उपस्थित होकर भगवान शंकर के दर्शन किए इस देव स्थल पर प्रतिदिन भारी संख्या में सुबह शाम भक्तों का तांता लगा रहता है प्रति सोमवार श्रावण मास के अवसर पर महिलाएं शिव शंकर को जल अर्पित कर पूजन आरती करती है और अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करती हैं प्रतिदिन लगातार शाम को संध्या आरती के समय स्थानीय नागरिक गण और श्रद्धालु मंदिर पर संध्या पाठ के साथ- साथ भगवान की आराधना भजन संध्या के कार्यक्रम में शामिल होते है। जिसमें मुख्य रुप से जो भक्तगण उपस्थित रहते हैं उनमें राजेश नारायण चतुर्वेदी, रामकिशोर पटेरिया ,मुकेश चौबे, अशोक लालमणि ,राजेश तिवारी, शिव शंकर श्रीवास्तव ,राहुल शेषा सहित आसपास के भक्तगण आराधना के लिए नित्य प्रतिदिन आते हैं और गाजे-बाजे के साथ धूम धाम से मंत्रमुग्ध होकर पूरे महीने भगवान शंकर की आराधना करते हैं।
राजनांदगांव । डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र कृषकों से…
- चयन परीक्षा परिणाम के संबंध में दावा-आपत्ति 9 जुलाई कोराजनांदगांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति…
राजनांदगांव । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ शाखा राजनांदगांव की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी…
राजनांदगांव । भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15…
राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…
राजनांदगांव एडीज मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है। डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित…