ऑडियो के चक्कर में चली गई मैडम की थानेदारी, रीवा एसपी का चला ‘डंडा’

रीवा
 चाकघाट थाना प्रभारी उषा सोमवंशी का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल ऑडियो क्लिप में वह एक फरियादी को धमका रही थीं। वह उसे जूते मारने की धमकी दे रही थीं। ऑडियो वायरल होने के बाद लेडी टीआई उषा सोमवंशी ने भी सफाई दी थी। साथ ही कहा था कि उसे तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। फरियादी अपने पिता को परेशान कर रहे थे। मेडिकल रिपोर्ट में ऐसी कोई इंज्यूरी नहीं थी, इसलिए एनसीआर काटकर दे दिया गया था। वहीं, चाकघाट थाना प्रभारी की शिकायत फरियादी ने एसडीओपी से की थी, जिन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया था।

एसपी ने किया लाइन अटैच

ऑडियो वायरल होने के बाद लेडी टीआई उषा सोमवंशी की थानेदारी चली गई है। इस मामले में रीवा एसपी विवेक सिंह ने कार्रवाई की है। उन्होंने लेडी टीआई उषा सोमवंशी को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, उनकी जगह चाकघाट थाने का प्रभार उप निरीक्षक संजीव शर्मा को दिया गया है। संजीव शर्मा ही अभी चाकघाट थाने का काम देखेंगे।

ये था आरोप

दरअसल, पड़री गांव निवासी अभय द्विवेदी अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए चाकघाट थाने का चक्कर लगा रहा था। थाना प्रभारी से मुलाकात के बाद भी तीन दिनों तक उसकी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। तीसरे तीन थाना प्रभारी उषा सोमवंशी ने फोनकर उसके साथ बदसलूकी की। साथ ही कहा कि अगर पिता ने एक मारे हैं तो मैं तुझे दो जूते मारूंगी। इसका ऑडियो वायरल हो रहा था।

टीआई ने दी थी सफाई

इसके साथ ही वायरल ऑडियो पर टीआई उषा सोमवंशी ने भी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उसे ऑडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। आठ मई को पड़री निवासी अभय द्विवेदी थाने पर आया था। उसने कहा था कि उसके पिता ने मारपीट की है। मारपीट इतना ज्यादा नहीं थी, मुंशी जी ने एनसीआर काटकर दिया था। बाद में गांव में हमने पता किया तो पता चला कि दोनों भाइयों में कूलर में पानी डालने को लेकर विवाद हुआ था। इनके पिता कवर्धा में हेड कॉन्स्टेबल के रूप में पदस्थ हैं। जमीन जायदाद को लेकर इनके बीच में झगड़ा चल रहा था। पिता पर ये लोग जमीन जायदाद अपने नाम पर कराने के लिए दबाव बना रहे थे। पिता ने भी इनके खिलाफ आवेदन दे रहे थे।

अभय द्विवेदी थाने पर अनावश्यक दबाव बना रहे थे। अब वे झूठा वीडियो वायरल कर रहे हैं। किसी राजनैतिक दबाव में काम नहीं किया जाता है। उनके पिता ने भी थाने में एक आवेदन दिया है। पिता ने बेटे की पढ़ाई पर काफी खर्च किया है। बेटों की वजह से वह मानसिक दबाव में रहते हैं। अभय द्विवेदी पुलिस पर झूठा आरोप लगा रहे हैं।

फरियादी ने की थी कार्रवाई की मांग

वहीं, फरियादी ने ऑडियो वायरल होने के बाद लेडी थानेदार पर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि मैं उनके व्यवहार से बहुत आहत हूं। सीनियर अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग करूंगा। एसडीओपी उदित मिश्रा ने कहा था कि ऑडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की मांग की थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

7 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

7 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

7 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

8 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

8 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

8 hours ago