छत्तीसगढ़

CG : थार ने रौंदा, बाइक में सवार थे 3 लोग

कोरबा। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार थार ने बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. वहीं बाइक चालक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर के चक्के के नीचे आ गया. हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और 6 वर्षीय एक बच्ची को मामूली चोट आई. यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, कटघोरा-कोरबा मार्ग पर जेंजरा के पास गोड़मा नाला के समीप आज सुबह करीब 11:30 बजे यह भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे के बाद दुर्घटना कारित थार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया और वहीं ट्रेलर को रोक लिया गया. घटना के बाद स्थानीय राहगीरों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और वाहनों का जाम लग गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना कटघोरा थाना में दी. जहां मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस और 108 वाहन ने घायलों को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. मृतक के शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि मृतक और घायल एनटीपीसी जमनीपाली पाली निवासी हैं. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया और दुर्घटना कारित थार वाहन की तलाश शुरू कर दी है.

kgnews

Recent Posts

MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

भोपाल  एमपी की धरती पर पैदा होने वाले हर बेटा-बेटी पर 55323 रुपए का कर्ज…

28 minutes ago
MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

अब तक कुल 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित सीमांत एवं…

30 minutes ago
मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत शराब दुकानों और अवैध गतिविधियों…

31 minutes ago
नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से  भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए चयनित रायगढ़ जिले के…

1 hour ago
जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

10 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

10 hours ago