आज पंचतत्व में विलीन होंगी माधवी राजे सिंधिया, कुछ देर में ग्वालियर लाई जाएगी पार्थिव देह

 ग्वालियर

पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की पत्नी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे का बुधवार को निधन हो गया। वे 76 वर्ष की थीं। उनकी पार्थिव देह दिल्ली से ग्वालियर लाई गई। यहां रानी महल में दोपहर तीन बजे तक अंतिम दर्शन।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां (Jyotiraditya Scindia Mother) और सिंधिया राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया (Madhavi Raje Scindia) का अंतिम संस्कार आज सिंधिया राजपरिवार के छत्री परिसर में किया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार उनके स्वर्गीय पति माधवराव सिंधिया के नजदीक होगा. माधवी राजे के अंतिम संस्कार (Madhavi Raje Scindia Funeral) की तैयारियां पूरी कर ली गई है. उनकी अंतिम यात्रा में वीवीआईपी लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके चलते सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं.

दिल्ली से विशेष विमान से आएगा पार्थिव शरीर

जयविलास पैलेस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, माधवी राजे का पार्थिव शरीर एक विशेष विमान से सुबह 10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होगा. इस विमान में राजमाता के बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और उनका परिवार (Scindia Family) मौजूद रहेगा. पौने दस बजे विमान ग्वालियर एयरपोर्ट (Gwalior Airport) पहुंचेगा. जहां से 11.45 बजे माधवी राजे का पार्थिव शरीर ग्वालियर (Gwalior) के जयविलास पैलेस (Jai Vilas Palace) स्थित रानी महल लाया जाएगा. दोपहर ढाई बजे तक उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा.

माधवराव के नजदीक होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, दोपहर 3 बजे माधवी राजे की अंतिम यात्रा शुरू होगी. इसके बाद उन्हें सिंधिया परिवार के छत्री परिसर लाया जाएगा. जहां उनका हिन्दू रीति रिवाज और मराठा पद्धति से अंतिम संस्कार किया जाएगा. आपको बता दें कि इस छत्री में माधवराव सिंधिया और उनकी मां विजया राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार भी किया जा चुका है. सिंधिया परिवार की यह छत्री जयविलास पैलेस से महज एक किलोमीटर दूर शाही दशहरा मैदान से ठीक पहले स्थित है.

प्रशासन ने की खास तैयारी

माधवी राजे सिंधिया के निधन की सूचना मिलते ही ग्वालियर नगर निगम, पुलिस और प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया. कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान और एसपी धर्मवीर सिंह ने अंतिम यात्रा वाले मार्ग पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. कलेक्टर ने बताया कि पूरे रूट और छत्री स्थल पर यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने पर होगी जेल

CG में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने पर होगी जेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन के साथ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 10 जुलाई से पूरे प्रदेश…

53 minutes ago
आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, AI से फर्जी दस्तावेज बनाने की आशंका

आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, AI से फर्जी दस्तावेज बनाने की आशंका

मुंगेली. मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुड़िया और आसपास के वनांचल क्षेत्र…

2 hours ago
अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों…

2 hours ago
CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर में रथयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। CM…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल भोपाल …

2 hours ago
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास ने…

2 hours ago