प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि बोत्सवाना से लाए गए 9 चीते (6 मादा और 3 नर चीते) शनिवार को श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनना चाहते थे, लेकिन प्रदेश के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सतत्‌प्रतिबद्धताओं के मद्देनजर नई दिल्ली में होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘प्रोजेक्ट चीता’ मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ के रूप में वैश्विक पहचान दिला रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेन्द्र यादव का भी हृदय से आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने आज चीतों को सफलतापूर्वक कूनों में छोड़ा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि वन्य जीव संरक्षण की दिशा में प्रदेश और देश के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए सभी प्रदेशवासियों एवं इस कार्य में जुटी पूरी टीम को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : 21 जून को जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय इंडोर स्टेडियम महासमुंद में आयोजित

CG : 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : 21 जून को जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय इंडोर स्टेडियम महासमुंद में आयोजित

मुख्य अतिथि होंगे दयाल दास बघेल शासकीय एवं निजी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानोंतथा आम…

1 minute ago
CG : कटेकल्याण थाना परिसर में पुलिस परिवारों के लिए नवनिर्मित शासकीय आवास का हुआ लोकार्पण

CG : कटेकल्याण थाना परिसर में पुलिस परिवारों के लिए नवनिर्मित शासकीय आवास का हुआ लोकार्पण

ओएसडी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने किया शुभारंभ दंतेवाड़ा,…

5 minutes ago
CG : मौत के मुंह से लौट आई नन्ही जान

CG : मौत के मुंह से लौट आई नन्ही जान

दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दिया नवजात को नया जीवन दंतेवाड़ा, जीवन और मृत्यु के…

16 minutes ago
CG : जिले से जनजातीय अभ्यर्थियों को एनएमडीसी सीएसआर के अंतर्गत दिया जाएगा कौशल विकास प्रशिक्षण

CG : जिले से जनजातीय अभ्यर्थियों को एनएमडीसी सीएसआर के अंतर्गत दिया जाएगा कौशल विकास प्रशिक्षण

टूल इंजीनियरिंग एवं डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग हेतु 25 जून तथा कन्वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिस्ट के लिए…

20 minutes ago
CG : मेटापाल-1 में 20 जून को लगेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का पंजीकरण शिविर

CG : मेटापाल-1 में 20 जून को लगेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का पंजीकरण शिविर

आयुष्मान, पीएम आवास, पीएम सूर्यघर सहित विभिन्न योजनाओं के लिए होगा पंजीयन, नागरिकों से अधिकाधिक…

23 minutes ago
CG : आधार सेवाओं के बेहतर संचालन हेतु जिले में इन हाउस मॉडल लागू, इच्छुक ऑपरेटरों से आवेदन आमंत्रित

CG : आधार सेवाओं के बेहतर संचालन हेतु जिले में इन हाउस मॉडल लागू, इच्छुक ऑपरेटरों से आवेदन आमंत्रित

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में आधार सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य…

25 minutes ago