महाकुंभ 2025 : रीवा-प्रयागराज हाईवे पर 72 घंटे से लंबा वन-वे जाम

रीवा

महाकुंभ में स्नान कर पुण्य प्राप्ति के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का रेला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बसंत पंचमी तक तो लोग जिले में शाही स्नान एवं पुण्य की चर्चा कर रहे थे। 72 घंटे लगातार नेशनल हाईवे 27 एवं नेशनल हाईवे 30 पर लगी श्रद्धालुओं के वाहनों की कतार के बाद अब केवल चर्चा जाम की हो रही है।

जाम में फंसे श्रद्धालु लौटने का मन बना रहे हैं
जाम में फंसे श्रद्धालु जो आसपास के हैं वह लौटने का मन बना रहे हैं लेकिन जाम में फंसे होने के कारण यह भी संभव नहीं हो पा रहा है। धीमी गति से जहां प्रशासन वाहनों को आगे बढ़ा रहा है, वहीं तेज गति से वाहनों की संख्या में मिनट दर मिनट बढ़ती जा रही है।

प्रशासन लौटने की अपील कर रहा
प्रशासन लौटने की भी अपील कर रहा है लेकिन श्रद्धालु है कि मानने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार के सुबह मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की सीमा चाकघाट से लेकर कटरा तक एक बार फिर वाहनों की कतार देखी गई। जिला प्रशासन ने जहां श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसे लेकर जगह-जगह उन्हें खाने-पीने रुकने तथा दवाई के इंतजाम कर रखे हैं।

प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में सम्मिलित होने जा रहे बड़ी संख्या में प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुओं का चाक घाट (रीवा) से लेकर जबलपुर-कटनी-सिवनी जिले तक यातायात प्रभावित होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है, वाहनों में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं।

पूरी रात सक्रिय रहे कमिश्नर
रविवार- सोमवार की दरमियानी रात हालत ना बिगड़े इसे लेकर रीवा कमिश्नर आईजी और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह वाहन रोके जा रहे हैं। वाहनों की संख्या का दबाव नेशनल हाईवे पर ना पड़े इसको लेकर सतना मैहर कटनी जबलपुर एवं सिवनी के कलेक्टर से बातचीत की जा रही है।

प्रयागराज से मिले मैसेज पर ट्रैफिक छोड़ा जा रहा
बॉर्डर पर जहां उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिला प्रशासन द्वारा मिलने वाले मैसेज के आधार पर वाहनों को छोड़ा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर यात्रियों को मार्ग में कहीं किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

लगातार वाहनों को छोड़ने का क्रम जारी है लेकिन वाहनों को धीमी गति छोड़ा जा रहा है। जबकि बड़ी संख्या में वाहन लगातार आ रहे हैं। अभी भी सीमा से लेकर कटरा तक तकरीबन 26 किलोमीटर वन वे जाम लगा हुआ है।

विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रीवा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : संघर्ष से सम्मान तक: बिहान और उन्नत मुर्गीपालन से बदली नारायणपुर की सुनीता की तकदीर …

CG : संघर्ष से सम्मान तक: बिहान और उन्नत मुर्गीपालन से बदली नारायणपुर की सुनीता की तकदीर …

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत संचालित 'बिहान' (BIHAN) योजना…

6 minutes ago
CG : अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा …

CG : अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा …

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) अंचल में हुए एक विशिष्ट सड़क  विकास से दशकों…

8 minutes ago
CG : चैतमा के नौनिहालों ने नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला से दिया जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश …

CG : चैतमा के नौनिहालों ने नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला से दिया जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश …

रायपुर : बढ़ती जनसंख्या के प्रति वैश्विक चिंताओं और उसके समाधानों को रेखांकित करने के…

13 minutes ago
CG : सुशासन का पहिया: सरस्वती सायकल योजना से संवर रहा छत्तीसगढ़ की बेटियों का भविष्य …

CG : सुशासन का पहिया: सरस्वती सायकल योजना से संवर रहा छत्तीसगढ़ की बेटियों का भविष्य …

रायपुर : सरस्वती साइकिल योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और…

17 minutes ago
CG : एग्रीस्टैक अंतर्गत बकेट क्लेम प्रशिक्षण आयोजित, कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश …

CG : एग्रीस्टैक अंतर्गत बकेट क्लेम प्रशिक्षण आयोजित, कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश …

दंतेवाड़ा : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के तृतीय तल स्थित डंकिनी…

29 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह …

CG : सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेश के जरूरतमंद…

32 minutes ago