मैहर : मां शारदा भवानी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज़, मैहर रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी 20 ट्रेन खुशखबरी

 मैहर

नवरात्रि के दौरान मध्य प्रदेश के मैहर में स्थित शक्तिपीठ मां शारदा भवानी के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा इस रूट से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज मैहर रेलवे स्टेशन पर देने का फैसला किया है.आपकी सुविधा के लिए हम उन सभी ट्रेनों की लिस्ट दे रहे हैं, जो नवरात्रि के दौरान मैहर स्टेशन पर रुकेंगी.

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु मैहर नवरात्रि मेला उत्सव के दौरान दिनांक 03.10.2024 से 17.10.2024 तक मैहर स्टेशन पर कुछ गाड़ियों को 5 मिनट का अस्थाई ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके.

Trains List: यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट

डाउन डायरेक्शन की ट्रेनें :
▪️11055 लोकमान्य तिलक (ट.) गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 02.10.24 से 16.10.24 तक रुकेगी.

▪️11059 लोकमान्य तिलक (ट.) छपरा एक्सप्रेस 03.10.24 से 15.10.24 तक रुकेगी.

▪️ 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस 05.10.24 से दिनांक 14.10.24 तक रुकेगी.

▪️ 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 05.10.24 से 12.10.24 तक रुकेगी.

▪️11045 कोल्हापुर -धनबाद साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 04.10.24 से 11.10.24 तक रुकेगी.

▪️15268 लोकमान्य तिलक (ट.) रक्सोल साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 07.10.24 से 14.10.24 तक रुकेगी.

▪️18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस दिनांक 02.10.24 से 16.10.24 तक रुकेगी.

▪️11037 पुणे -गोरखपुर साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 03.10.24 से 10.10.24 तक रुकेगी.
▪️17610 पूर्णा-पटना साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 03.10.24 से 10.10.24 तक रुकेगी.

▪️22103 लोकमान्य तिलक (ट.)- अयोध्या कैंट साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 07.10.24 से 14.10.24 तक रुकेगी.

▪️18610 लोकमान्य तिलक (ट.)- रांची साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 04.10.24 से 11.10.24 तक रुकेगी.

▪️22971 बांद्रा ट.-पटना साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 07.10.24 से 14.10.24 तक रुकेगी.

▪️22131 पुणे-बनारस साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 07.10.24 से 14.10.24 तक रुकेगी.

▪️15647 लोकमान्य तिलक (ट.)- गुवाहाटी साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 04.10.24 से 11.10.24 तक रुकेगी.

▪️19045 सूरत-छ्परा एक्सप्रेस दिनांक 02.10.24 से 16.10.24 तक रुकेगी.

अप डायरेक्शन की ट्रेनें:

▪️ 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक (ट.) दिनांक 04.10.24 से 16.10.24 तक रुकेगी.

▪️11060 छपरा-लोकमान्य तिलक (ट.) एक्सप्रेस दिनांक 03.10.24 से 17.10.24 तक रुकेगी.

▪️12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस दिनांक 02.10.24 से 16.10.24 तक रुकेगी.

▪️19052 मुजफ्फरपुर -वलसाड साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 07.10.24 से 14.10.24 तक रुकेगी.

▪️11046 धनबाद-कोल्हापुर साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 07.10.24 से 14.10.24 तक रुकेगी.

▪️15267 रक्सोल-लोकमान्य तिलक (ट.) साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 05.10.24 से 12.10.24 तक रुकेगी.

▪️18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 04.10.24 से 13.10.24 तक रुकेगी.

▪️11038 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 05.10.24 से 12.10.24 तक रुकेगी.

▪️17609 पटना-पूर्णा साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 05.10.24 से 12.10.24 तक रुकेगी.

▪️22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक (ट.) साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 08.10.24 से 15.10.24 तक रुकेगी.

▪️18609 रांची-लोकमान्य तिलक (ट.) साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 02.10.24 से 16.10.24 तक रुकेगी.

▪️22972 पटना बांद्रा साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 02.10.24 से 16.10.24 रुकेगी.

▪️22132 बनारस-पुणे साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 09.10.24 से 16.10.24 रुकेगी.

▪️15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक (ट.) साप्ताहिक ट्रेन दिनांक 08.10.24 से 15.10.24 तक रुकेगी.

▪️19046 छ्परा-सूरत दिनांक 04.10.24 से 16.10.24 तक रुकेगी.

नवरात्रि में मां वैष्णो देवी जाने के लिए रेगुलर ट्रेनों में सीट फुल नवरात्रि पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जाने वालों की राह आसान नहीं है। रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग चलने से अब फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है। ट्रेन 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर में 9, 10 और 11 अक्तूबर को 66, 59, 70 और थर्ड एसी में 27, 28, 31 की वेटिंग है।

13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर में इन 9, 10 और 11 अक्टूबर को 57, 30, 52 और थर्ड एसी में 14, 17, छह की वेटिंग है। 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस की स्लीपर में 9, 12 और 13 अक्तूबर को 55, 50, 37 तथा थर्ड एसी में 13, 14, 11 की वेटिंग है। रेलवे तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेने नवरात्रि के दौरान चलाने की तैयारी कर रहा है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

13 minutes ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

16 minutes ago
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…

26 minutes ago
CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…

27 minutes ago
CG : अमृतधारा में सुरक्षा व्यवस्था हुई और सशक्त, जिला प्रशासन ने लगाए चेतावनी बोर्ड

CG : अमृतधारा में सुरक्षा व्यवस्था हुई और सशक्त, जिला प्रशासन ने लगाए चेतावनी बोर्ड

पर्यटकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई सतर्कता एमसीबी/ अमृतधारा जलप्रपात में…

30 minutes ago
CG : 4 जून को जिला पंचायत सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक, विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा

CG : 4 जून को जिला पंचायत सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक, विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा

एमसीबी/ जिला पंचायत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सामान्य सभा की बैठक 4 जून 2026 को आयोजित की…

32 minutes ago