रतलाम
रतलाम के मालवा ऑक्सीजन प्लांट में इंटरमीडिएट केमिकल को ट्रांसफर करते वक्त ब्लास्ट हो गया। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लांट में शुक्रवार सुबह हुए ब्लास्ट में चार कर्मचारी झुलस गए। हाथ और चेहरे बुरी तरह झूलसने पर कर्मचारियों को रतलाम जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को इंदौर रेफर कर दिया है। एक की हालत ज्यादा गंभीर है।
हादसे में ये कर्मचारी झुलसे
जानकारी के मुताबिक, हादसे में कछावा की टैगोर कॉलोनी निवासी मुकेश (30) पुत्र रमेश, नयागांव के सुपडु (40) पुत्र पोपट, अंबिका नगर के रहने वाले कालूराम (50) पुत्र रामकिशोर कैथवास और डोसीगांव निवासी सचिन (35) पुत्र शंकर लाल झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी कर्मचारी 30 प्रतिशत तक झुलसे हैं।
30 प्रतिशत तक झुलसे सभी कर्मचारी
हादसे में मुकेश (30) पुत्र रमेश कछावा निवासी टैगोर कॉलोनी, सुपडु (40) पुत्र पोपट निवासी नयागांव, कालूराम (50) पुत्र रामकिशोर कैथवास निवासी अंबिका नगर और सचिन (35) पुत्र शंकर लाल निवासी डोसीगांव झुलसे हैं।
घायलों को इंदौर ले जाने से पहले परिजन के साथ पुलिस भी रतलाम जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने बताया कि सभी कर्मचारी 30 प्रतिशत तक झुलसे हैं।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…