MP गेस्ट टीचर्स का बड़ा ऐलान: वादे पूरे न हुए तो 30 मार्च को भोपाल में होगा विशाल आंदोलन

भोपाल 

प्रदेश में अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी में हैं। सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने के विरोध में 30 मार्च को राजधानी भोपाल के आंबेडकर पार्क में बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।

अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने बताया कि इस आंदोलन में प्रदेशभर के सभी संगठन एकजुट होकर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि शिक्षकों की महापंचायत में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं।

स्थायीकरण और वार्षिक अनुबंध की घोषणाओं पर अमल न होने से नाराजगी

इन घोषणाओं में विभागीय परीक्षा के माध्यम से स्थायीकरण, वार्षिक अनुबंध लागू करना और सीधी भर्ती में बोनस अंक देने जैसे वादे शामिल थे, लेकिन अब तक इन वादों पर अमल नहीं हुआ है, जिससे अतिथि शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

वहीं आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केसी पवार ने भी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा में स्पष्ट जवाब दिया गया है कि इन वादों को पूरा करना संभव नहीं है। इससे अतिथि शिक्षकों में आक्रोश और अधिक बढ़ गया है।

समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी पीडी खैरवार, बीएम खान, उमाशंकर बैस और रविकांत गुप्ता ने सभी अतिथि शिक्षकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।

पीएमश्री स्कूलों से कार्यमुक्त करने के आदेश का विरोध

संगठन के पवन प्यासी और चंद्रशेखर राय ने कहा कि हर वर्ष 30 अप्रैल तक सेवा कार्यकाल बढ़ाना केवल दिखावा है। उन्होंने मांग की कि सरकार वार्षिक अनुबंध लागू करे। साथ ही पीएमश्री स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को 31 मार्च को कार्यमुक्त करने के आदेश को वापस लेकर स्थायी समाधान निकाला जाए। हजारों अतिथि शिक्षकों के जुटने की तैयारी के साथ इस आंदोलन में मुख्य रूप से स्थायीकरण और वार्षिक अनुबंध की मांग की जाएगी।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता एवं आधार सीडिंग संशोधन का अंतिम तिथि 28 जुलाई

CG : अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता एवं आधार सीडिंग संशोधन का अंतिम तिथि 28 जुलाई

उत्तर बस्तर कांकेर , जिले में संचालित समस्त शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक…

6 seconds ago
CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली भइयालाल बैगा की तकदीर, कच्चे घर से मिला पक्के आशियाने का सुख …

CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली भइयालाल बैगा की तकदीर, कच्चे घर से मिला पक्के आशियाने का सुख …

एमसीबी/ किसी भी परिवार के लिए अपना पक्का घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा,…

2 minutes ago
CG : फर्नीचर क्लस्टर एवं सीएफसी स्थापना पर कार्यशाला आयोजित

CG : फर्नीचर क्लस्टर एवं सीएफसी स्थापना पर कार्यशाला आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर , जिले में फर्नीचर एवं कारपेन्ट्री कलस्टर की स्थापना के लिए एमएसएमई…

3 minutes ago
CG : जिला पंचायत सीईओ ने गिरवर एवं गोरखपुर ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

CG : जिला पंचायत सीईओ ने गिरवर एवं गोरखपुर ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

 बायोगैस संयंत्र शीघ्र प्रारंभ करने, प्रधानमंत्री आवास एवं एग्री स्टेक पंजीयन में तेजी लाने के…

7 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर हुआ तत्काल समाधान …

CG : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर हुआ तत्काल समाधान …

गरियाबंद : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 राज्य शासन की एक प्रभावी जनशिकायत निवारण व्यवस्था है। जिसके…

8 minutes ago
CG : जिले में 3 लाख से अधिक पौधारोपण की तैयारी, सहयोग एवं समर्थन के लिए सर्व समाज प्रमुखों की कलेक्टर ने ली बैठक

CG : जिले में 3 लाख से अधिक पौधारोपण की तैयारी, सहयोग एवं समर्थन के लिए सर्व समाज प्रमुखों की कलेक्टर ने ली बैठक

अभियान को प्रभावी बनाने समाज प्रमुखों ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में वनाच्छादन का…

13 minutes ago