महाकाल मंदिर में बड़ा बदलाव: विशेष दर्शन अब महंत और पुजारी नहीं कर पाएंगे, समिति ने लिया फैसला

उज्जैन 
मध्य प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर की प्रबंधक कमेटी की  बैठक हुई। बैठक में कार्तिक अगहन सवारी की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसके बाद गर्भ गृह में तीन दिन पहले हुए महंत और पुजारी विवाद की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने दोनों पर 15 दिन तक विशेष दर्शन पर प्रतिबंध लगा दिये हैं।

कार्तिक अगहन में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी को लेकर शनिवार शाम मंदिर प्रबंध समिति की बैठक की गई। बैठक में 22 अक्टूबर को मंदिर के गर्भगृह में ऋणमुक्तेश्वर के महंत और महावीर नाथ के पुजारी महेश शर्मा के बीच हुए विवाद की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी द्वार पेश रिपोर्ट के आधार पर समिति ने बड़ा फैसला लिया है। कमेटी के फैसले के तहत दोनों 15 दिन तक विशेष मार्ग से मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे और न ही गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा कर सकेंगे। दोनों सिर्फ आम दर्शनार्थी की तरह मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। मंदिर समिति के इस निर्णय के बाद विवाद को खत्म माना जा रहा है।

क्या है विवाद का कारण?
दरअसल, 22 अक्टूबर की सुबह महंत महावीर नाथ गोरखपुर से आए संत शंकरनाथ के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन करने गए थे। यहां महंत के सिर पर फेटा देख पुजारी शर्मा ने उन्हें टोक दिया। इसी बात शुरु हुए विवाद में दोनों गर्भगृह में ही भिड़ गए। मामले को तूल पकड़ता देख प्रशासक प्रथम कौशिक ने 3 सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए, जिसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद इस मामले में कारवाई हुई है। बता दें कि दोनों के विवाद से मंदिर की साख प्रभावित होने की बात कही जा रही है।
 
सवारी में महाकाल बैंड रहेगी मुख्य आकर्षण
कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि, आज 27 अक्टूबर से बाबा महाकाल की कार्तिक-अगहन माह की सवारी शुरू हो रही है। सवारी के इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक ली गई। बैठक में सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खासतौर पर सवारी में पहली बार शामिल होने वाला महाकाल बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। 3 नवंबर को सवारी के साथ हरिहर मिलन होगा, जिसमें अनुमति वाली आतिशबाजी की जा सकेगी।
 
 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

5 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

5 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

6 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

6 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

6 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

6 hours ago