भोपाल
भोपाल से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के लिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना होगा। रेलवे की अधूरी तैयारियों के चलते फिलहाल इस ट्रेन का शेड्यूल जारी नहीं किया जा रहा है। बता दें कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनों की सफाई, सर्विसिंग और तकनीकी जांच के लिए विशेष वाशिंग पिट लाइन का निर्माण किया जा रहा है। यह पिट खासतौर पर वंदे भारत श्रेणी की ट्रेनों के रखरखाव के लिए डिज़ाइन की गई है।
वॉशिंग पिट निर्माण का काम अंतिम चरण में है। इसे पूरा होने में दो महीने का समय और लगेगा। इसके तैयार होते ही भोपाल से लखनऊ के बीच चलने वाली नई 15-सिटिंग कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने लगेगी। भोपाल-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। ट्रेन का रूट, समय-सारणी और कोच डिजाइन भी तय हो चुके हैं। यह ट्रेन पूरी तरह सिटिंग व्यवस्था वाली होगी। इससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
फिलहाल इसके संचालन में विलंब सिर्फ इसलिए है क्योंकि वंदे भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेन के लिए विशेष तकनीकी और सफाई सुविधाएं आवश्यक हैं। भोपाल मंडल के डीआरएम पंकज त्यागी ने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों की मेंटेनेंस के लिए यह वाशिंग पिट जरूरी है। निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है। कार्य पूरा होते ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।
सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी -बड़ी आंत, पेशाब की…
दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी मिशन अमृत के…
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…