CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ा झटका, उत्कर्ष चंद्राकर की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की

बिलासपुर.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि पेपर लीक करना मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। मामले की सुनवाई जस्टिस बिभु दत्त गुरु की सिंगल बेंच में हुई।

सीजी पीएससी की परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोपों की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में रायपुर के शांति नगर निवासी उत्कर्ष चंद्राकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने चयन के बदले उम्मीदवारों से 50 से 60 लाख रुपए तक की मांग की थी। मामले की जांच में पता चला कि परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को रायपुर के सिद्धि विनायक पैलेस, बारनवापारा रिजॉर्ट और होटल वेंकटेश इंटरनेशनल में ठहराया गया था। प्रारंभिक परीक्षा से एक दिन पहले 12 फरवरी 2022 को उत्कर्ष ने करीब 30-35 उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र और उसके जवाब दे दिए थे। मुख्य परीक्षा के समय भी मोबाइल से प्रश्नपत्र मंगवाकर रिजॉर्ट में ठहरे उम्मीदवारों को याद कराया जाता था। मामले की अहम गवाह सुषमा अग्रवाल ने धारा 164 के तहत दिए बयान में बताया कि उत्कर्ष ने उससे 25 लाख रुपए लिए थे। 8 मई 2022 को बुक की गई बस से उम्मीदवारों को बारनवापारा रिजॉर्ट ले जाया गया, जहां लीक प्रश्नपत्रों के जरिए मुख्य परीक्षा की तैयारी करवाई गई।

मामला 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा है। आरोप है कि आयोग की परीक्षाओं और इंटरव्यू में पारदर्शिता को दरकिनार कर राजनीतिक और प्रशासनिक रसूख वाले परिवारों के उम्मीदवारों को उच्च पदों पर चयनित किया गया। प्रदेश सरकार ने मामला सीबीआई को सौंपी। जांच एजेंसी ने छापेमारी में कई दस्तावेज और साक्ष्य बरामद किए हैं।

बता दें कि CGPSC 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को हुई, जिसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सलेक्शन लिस्ट जारी की गई थी।

Admin

Recent Posts

मध्य प्रदेश में जल्द होंगे निगम-मंडलों में नियुक्तियां, CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में बनी सहमति

मध्य प्रदेश में जल्द होंगे निगम-मंडलों में नियुक्तियां, CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में बनी सहमति

 भोपाल   प्रदेश के निगम, मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का दौर फिर शुरू हो सकता…

16 minutes ago
“फेथ कॉन्क्लेव-2026” में मध्यप्रदेश की दमदार उपस्थिति

“फेथ कॉन्क्लेव-2026” में मध्यप्रदेश की दमदार उपस्थिति

भोपाल प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का प्रेरणा वाक्य "एमपी अजब है, सबसे गजब है" मध्यप्रदेश के…

22 minutes ago
17 साल बाद पूरा हुआ कमाल, विंध्य को चीरकर बनी देश की सबसे लंबी सिंचाई जल सुरंग; 1,450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा जल

17 साल बाद पूरा हुआ कमाल, विंध्य को चीरकर बनी देश की सबसे लंबी सिंचाई जल सुरंग; 1,450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा जल

स्लीमनाबाद मध्य प्रदेश के स्लीमनाबाद पठार पर एक ऐसा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व चमत्कार हुआ है,…

23 minutes ago
एमपी में बन रही देश की सबसे लंबी जल सुरंग, विंध्य तक पहुंचेगा नर्मदा का जल; काम अंतिम चरण में

एमपी में बन रही देश की सबसे लंबी जल सुरंग, विंध्य तक पहुंचेगा नर्मदा का जल; काम अंतिम चरण में

कटनी   मध्य प्रदेश के सिंचाई के इतिहास में बहुत जल्द मील का पत्थर जुड़ने जा…

25 minutes ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, उज्जैन में श्रद्धालुओं के लिए 6,146 बेड का विशाल चिकित्सा नेटवर्क बनेगा

सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, उज्जैन में श्रद्धालुओं के लिए 6,146 बेड का विशाल चिकित्सा नेटवर्क बनेगा

 उज्जैन  महाकुंभ सिंहस्थ- 2028 में देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सेहत की सुरक्षा…

26 minutes ago
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा तकनीकी समिति में मध्यप्रदेश को मिला महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व : ऊर्जा मंत्री तोमर

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा तकनीकी समिति में मध्यप्रदेश को मिला महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व : ऊर्जा मंत्री तोमर

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा तकनीकी समिति में मध्यप्रदेश को मिला महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व : ऊर्जा मंत्री तोमर…

27 minutes ago