जिले के सभी कार्यालयों/शैक्षणिक संस्थानों में अग्निशामक यंत्र अनिवार्य रूप से लगाए

कलेक्टर  विकास मिश्रा  मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेड़ सभाकक्ष में ली समय-सीमा की बैठक

डिंडौरी

कलेक्टर  विकास मिश्रा ने कहा कि जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में अग्निशामक यंत्र अनिवार्य रूप लगाए जाएं। जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो। उन्होंने अग्निशामक यंत्र को दुरूस्त करा एक सत्पाह में अग्निशामक सयंत्र की उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिन कार्यालयों/संस्थानों में अग्निशामक यंत्र न होने या खराब पाये जाने पर संबंधित कार्यालय प्रमुख/संस्थान के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर  विकास मिश्रा सोमवार को कलेक्टेªट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्याें की समीक्षा करते हुए उक्त निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन, संयुक्त कलेक्टर सुरजनी वर्मा, एसडीएम बजाग बद्रीनाथ वास्निक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
    कलेक्टर  विकास मिश्रा ने आयोजित बैठक में समय-सीमा प्रकरण, समाधान आॅनलाईन तथा सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने 100 से अधिक दिवस की लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर  मिश्रा ने कहा कि शिकायतकर्ता से संपर्क कर उनके समस्याओं का निराकरण करें, प्रत्येक निराकरण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि अनिवार्य है। साथ ही जनसुनवाई में जिम्मेदारी अधिकारियों को ही उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जिससे आवेदकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा सके। उन्होंने विकास यात्रा एवं मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दौरान प्राप्त हुए आवेदन पत्रों की भी समीक्षा करते हुए लंबित आवेदन पत्रों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में बताया गया कि आयुष विभाग द्वारा योगा दिवस के अवसर पर भी जिले में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर  मिश्रा ने शिविरों में अधिक से अधिक रोगियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर मिश्रा ने आयेाजित बैठक में पौधारोपण एवं पौधों की सरंक्षण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के लिए किसी निजी नर्सरी/संस्थान से पौधे नहीं खरीदे जायेंगे, शासकीय नर्सरी से ही पौधे खरीदकर पौधारोपण किया जाएगा। कलेक्टर  मिश्रा ने उक्त बैठक में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, जिले की यातायात व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन और जिले की लंबित निर्माण कार्य सहित शासन की अन्य महत्वाकांक्षी योजना एवं विभागीय कार्याें की विस्तृत समीक्षा की और कार्य प्रगति में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

8 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

9 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

9 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

9 hours ago