मुख्यमंत्री चौहान करेंगे अगवानी
भोपाल
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय प्रवास पर 20 जून की रात 7.45 बजे जबलपुर आयेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उप राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। उप राष्ट्रपति 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्तर के योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उपराष्ट्रपति धनखड़ का मंगलवार 20 जून की शाम 4.20 बजे नई दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा। धनखड़ भेड़ाघाट और ग्वारीघाट जायेंगे। ग्वारीघाट में शाम 7.20 बजे नर्मदा महाआरती में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ 21 जून को सुबह 6 बजे गैरीसन ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 8.15 बजे भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…