कल शुक्रवार से न्यायालयों में लगातार दस दिन अवकाश, आज अंतिम कार्यदिवस

इंदौर

जिला न्यायालय और अधिनस्थ न्यायालयों में शुक्रवार से दीपावली अवकाश शुरू हो रहा है। यह 10 दिनों तक रहेगा। यानी जिला न्यायालय में गुरुवार 9 नवंबर को दीपावली अवकाश से पहले अंतिम कार्यदिवस रहेगा। इसके बाद 20 नवंबर से ही न्यायालयों में नियमित कामकाज शुरू हो सकेगा।

इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष गोपाल कचोलिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी कैलेंडर के अनुसार 10 नवंबर 2023 से 15 नवंबर 2023 तक और 18 नवंबर और 19 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया था। 17 नवंबर 2023 को विधानसभा निर्वाचन का मतदान होने से इस दिन भी अवकाश रहेगा।

इस तरह जिला न्यायालय में 16 नवंबर 2023 का अवकाश घोषित नहीं था, लेकिन 8 नवंबर को मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के आदेशानुसार रजिस्ट्रार जनरल द्वारा अधिसूचना जारी कर 16 नवंबर 2023 को भी जिला न्यायालय में अवकाश घोषित कर दिया गया। इस तरह अब जिला न्यायालय में लगातार दस दिन तक अवकाश रहेगा।

दीपावली अवकाश के दौरान प्रचार की रहेगी धूम

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 22 नवंबर को होना है। उम्मींद जताई जा रही है कि दीपावली अवकाश के दौरान इस बार प्रचार की धूम रहेगी। प्रत्याशी अवकाश के दौरान व्यक्तिगत रूप से ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। हालांकि अब भी प्रचार तो चल ही रहा है लेकिन इसका जोर इंटरनेट मीडिया पर ज्यादा है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को सभी कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश  नागरिकों को…

40 seconds ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’: योग को जीवनशैली में शामिल करें – राज्यपाल डेका

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’: योग को जीवनशैली में शामिल करें – राज्यपाल डेका

अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में शामिल हुए राज्यपालरायपुर, राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…

5 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकभवन में किया गया योगाभ्यास

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकभवन में किया गया योगाभ्यास

रायपुर, अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में सामूहिक योगाभ्यास…

13 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जशपुर के मरीज को मिली बड़ी राहतसीएम कैंप कार्यालय…

18 minutes ago
CG : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी :…

22 minutes ago
उज्जैन में नर्मदा एक्सप्रेस में धक्का लगने पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला; हालत गंभीर

उज्जैन में नर्मदा एक्सप्रेस में धक्का लगने पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला; हालत गंभीर

उज्जैन. नर्मदा एक्सप्रेस के जनरल कोच में युवक पर जानलेवा हमला हो गया। कोच के…

26 minutes ago