राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शहर में दिनभर बदले रहेंगे कई रूट

भोपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को भोपाल दौरे पर आई। इस दौरान यातायात पुलिस ने आम लोगों को असुविधाओं से बचने के लिए रूट डायवर्ट प्लान जारी किया है। जिसके तहत राजाभोज एयरपोर्ट के पुराने विमान तल से लेकर रविंद्र भवन तक कई मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को इन बदले हुए रूटों से आवागमन करना होगा।

शहर भर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम
यात्री बसों का डायवर्सन व्यवस्था (समय सुबह 10.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक) इंदौर, उज्जैन की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैण्ड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह, राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से हलालपुर बस स्टैण्ड आने-जाने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से खजूरी बायपास तिराहा से बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुर बस स्टैण्ड तक आवागमन कर सकेंगी।

सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन समय सुबह 10.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक) रोशनपुरा चैराहे से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, व्हीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पॉलिटेक्निक चैराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दायें मुड़कर, नाथू बरखेडा रोड़, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा- मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।

वहीं सामान्य दो पहिया और चार पहिया वाहन सुबह10.45 बजे से 12.00 बजे तक और दोपहर 03.55 बजे से शाम 05.00 बजे तक रोशनपुरा चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पॉलिटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आवाजाही पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहन चालक बैरागढ़, राजाभोज विमानतल एवं राजगढ़-ब्यावरा की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाये मुड़कर, नाथू बरखेडा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा- मुबारकपुर चैराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

9 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

9 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

9 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

9 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

10 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

10 hours ago