भोपाल
वन विभगा के रिटायर्ड डीएफओ के साथ मुंबई के एक फिल्म मेकर ने ‘ब्लैक रोज’ नाम की फिल्म बनाने के नाम पर 50 लाख रूपए ठग लिए। रिटायर्ड डीएफओ के बेटे ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी। फिल्म मेकर और उनके बीच दो साल के भीतर फिल्म निर्माण में आने वाले एक करोड़ की लागत में से आधी-आधी रकम लगाने को लेकर सहमति हुई थी।
लेकिन फिल्म मेकर ने करीब चार साल बीत जाने के बाद भी फिल्म निर्माण का काम शुरू नहीं किया। पुलिस ने इस मामले में फिल्म मेकर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एएसआई अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि साल 2019 में शेख चिल्ली फिल्म प्रोडक्सन के मालिक व फिल्म मेकर प्रभूराज नायडू एमएलए क्वाटर निवासी रिटायर डीएफओ दिनेश कुमार दुबे के घर में किराए से रुके थे। इसी दौरान दुबे का बेटा मनूराज ब्लैक रोज नाम की फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहा था। प्रभुराज ने उनके बेटे से फिल्म बनाने की बात कही। इसके लिए दिनेश कुमार दुबे ने प्रभूराज को 50 लाख रूपए दिए थे।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…