54 मतदान कर्मियों को मेडिकल बोर्ड ने घोषित किया फिट, करना होगी ड्यूटी

इंदौर. चुनावी कार्यों के लिए जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे बचने के लिए कई तरह के आवेदन जिला निर्वाचन कार्यालय के पास पहुंचे। इसमें 200 लोगों ने बीमारी के आधार पर चुनावी ड्यूटी से छूट मांगी थी। इनको मेडिकल बोर्ड के पास भेजा गया। बोर्ड ने 102 आवेदनों का निराकरण करते हुए 54 को फीट घोषित कर दिया, जबकि 48 को अनफिट घोषित किया।अब 54 को चुनावी ड्यूटी करना होगी।

इंदौर जिले में 13 मई को मतदान संपन्न कराने के लिए 18 हजार के करीब अधिकारी-कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। इसमें 12 हजार मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र के लिए चिन्हित किया गया है। चुनावी कार्यों से मुक्ति पाने के लिए बीमारी जिला निर्वाचन कार्यालय के पास 1800 के करीब आवेदन पहुंचे। इसमें विदेश यात्रा, गंभीर बीमारी, विवाह और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं के आवेदन आए।

190 आवेदन गंभीर बीमारी से संबंधित थे। जिसमें से 111 को निर्वाचन कार्य से मुक्त कर दिया। 79 को चुनावी ड्यूटी के लिए फिट माना है। चुनावी ड्यूटी निभाने वाले कर्मचारियों को विभिन्न दलों में चिन्हित कर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहने पर 208 अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए है।

सभी तरह के अवकाश पर रोक
लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी तरह से अवकाश पर रोक लगा दी है। अब आकस्मिक को छोड़कर किसी भी तरह के अवकाश स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।अवकाश के आवदेन मुख्यालय द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित नहीं किए जाए इसको लेकर सभी कार्यालय प्रमुखों को पत्र जारी किए गए है।

43 अधिकारी-कर्मचारियों का हो गया ट्रांसफर
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले ही सभी कार्यालय प्रमुखों से अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जिला प्रशासन ने मांगी थी। इसके अनुसार चुनावी ड्यूटी लगाई गई। इसमें से 43 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आचार संहिता से पहले हो गया और वह रिलीव भी हो गए। ऐसे 42 अधिकारी-कर्मचारियों को चुनावी कार्य से मुक्त किया गया है।जबकि एक को चुनावी कार्य के कारण रोक लिया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : रायपुर के लिए रवाना हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला …

CG : रायपुर के लिए रवाना हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला …

रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक दिवसीय प्रवास पर आज रायपुर आ रहे हैं। बिरला…

18 seconds ago
राजनांदगांव : बोधीटोला प्राथमिक शाला में कराया बोर खनन…

राजनांदगांव : बोधीटोला प्राथमिक शाला में कराया बोर खनन…

डोंगरगांव | शासकीय प्राथमिक शाला वार्ड क्रमांक 12 बोधीटोला डोंगरगांव में लंबे समय से चली…

20 seconds ago
राजनांदगांव : बिजली कटौती-लो वोल्टेज कांग्रेस आज करेगी प्रदर्शन…

राजनांदगांव : बिजली कटौती-लो वोल्टेज कांग्रेस आज करेगी प्रदर्शन…

डोंगरगांव , क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या…

3 minutes ago
मोहला : वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप को किया गया सम्मानित…

मोहला : वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप को किया गया सम्मानित…

अंबागढ़ चौकी | जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के टाउन हाल में समारोह रखकर नगर में विकास…

6 minutes ago
राजनांदगांव : बिजली दर वृद्धि के ​विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला…

राजनांदगांव : बिजली दर वृद्धि के ​विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला…

राजनांदगांव , बिजली की दरों में वृद्धि के विरोध में शहर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी…

9 minutes ago
राजनांदगांव : शहर के चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण की प्रतीक्षा…

राजनांदगांव : शहर के चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण की प्रतीक्षा…

राजनांदगांव | शहर के कुछ प्रमुख चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण होने के बाद उनका स्वरूप आकर्षक…

31 minutes ago