सिंहस्थ से पहले इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो और वंदे मेट्रो ट्रेन चलने लगेंगी

 इंदौर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर, उज्जैन, देवास और धार के कुछ हिस्से को मिलाकर महानगर के रूप में विकसित किया जाएगा। मेट्रोपोलिटन सिटी के अंतर्गत प्रदेश के चार बड़े शहरों में इंदौर-उज्जैन की फिजिबिलिटी रिपोर्ट सबसे अच्छी आई है। सिंहस्थ यानी वर्ष 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो और वंदे मेट्रो ट्रेन चलने लगेंगी।

इंदौर के विकास को लेकर हुई समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा, इंदौर में प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज की जगह अब फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इंदौर नगर निगम सीमा में शामिल किए गए 29 गांवों के विकास के लिए भी एक माह के भीतर कार्य योजना तैयार कर ली जाएगी।

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बैठक में शहर के विकास से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर देश के मध्य में स्थित है। इसका सुनियोजित विकास होगा, तो इसका लाभ अन्य राज्यों को भी मिलेगा।

    प्रस्तावित इंदौर मेट्रोपोलिटन सिटी एवं आसपास के क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए जल्द से जल्द कार्ययोजना तैयार की जाए।

    निर्णय लिया गया कि एलआइजी से नवलखा तक प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज के बजाय आवश्यकतानुसार जंक्शनों पर छह और ब्रिज बनाए जाएं।

    नगर निगम सीमा में शामिल गांव के भू-स्वामित्व संबंधी मामले के निराकरण करने और इनके नक्शे स्वीकृत करने के लिए नई योजना पर भी विचार हुआ।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जल संरक्षण और संवर्धन के पुनीत कार्य में देश का अग्रणी राज्य बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण और संवर्धन के पुनीत कार्य में देश का अग्रणी राज्य बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल ही जीवन का मुख्य आधार…

31 minutes ago
किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री रामविचार नेताम

किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री रामविचार नेताम

किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री रामविचार नेताम छत्तीसगढ़ नवा अंजोर विजन…

59 minutes ago
हाईकोर्ट में नौकरी पाने के लिए फर्जी सर्कुलर पेश, डॉक्टर ने मानी गलती; याचिका खारिज

हाईकोर्ट में नौकरी पाने के लिए फर्जी सर्कुलर पेश, डॉक्टर ने मानी गलती; याचिका खारिज

बिलासपुर. संविदा नियुक्त एक महिला आयुर्वेदिक डॉक्टर की नियमितीकरण की मांग को लेकर दायर याचिका…

2 hours ago
ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, गिरिबाला और समर्थ सिंह 2 जून तक CBI रिमांड में; होगा वर्चुअल रीक्रिएशन

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, गिरिबाला और समर्थ सिंह 2 जून तक CBI रिमांड में; होगा वर्चुअल रीक्रिएशन

भोपाल  एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने उसकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न रायपुर छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बैठक आज मंत्रालय…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में नकली खाद पर बड़ी कार्रवाई, कृषि विभाग ने 180 क्विंटल खाद किया जब्त

छत्तीसगढ़ में नकली खाद पर बड़ी कार्रवाई, कृषि विभाग ने 180 क्विंटल खाद किया जब्त

बिलासपुर. अमानक खाद पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनपुर की दुकानों से…

3 hours ago