जल्द ही रेल सफर का बदला अंदाज नजर आने वाला है, रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी तैयार कर रहा

उज्जैन
 जल्द ही रेल सफर का बदला अंदाज नजर आने वाला है। रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी तैयार कर रहा है। दिसंबर से पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन उज्जैन से दिल्ली के लिए चल सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद अनिल फिरोजिया को इसकी जानकारी दी है।रेल मंत्री ने कहा है कि वह पहली स्लीपर ट्रेन उज्जैन से ही चलाना चाहते है। सांसद फिरोजिया ने महाकाल महालोक के कारण बढ़ते यात्रियों के दबाव के कारण दिल्ली के अलावा मुंबई के लिए भी नई ट्रेन चलाने की मांग की है।

दिसंबर से दौड़ती नजर आएंगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

  • रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन तैयार कर लिया है। दिसंबर से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ट्रैकों पर दौड़ते नजर आएगी।
  • पहली ट्रेन उज्जैन से दिल्ली के लिए संचालित की जाएगी। आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस ट्रेन में हवाई यात्रा जैसी सुविधाएं हैं।
  • गति अन्य ट्रेनों की अपेक्षा तेज है। कोच में बड़ा हिस्सा पारदर्शी कांच का बना हुआ है, जिससे बाहर के नजारे देखे जा सकेंगे।
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का निर्माण भी स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। ट्रेन में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप यात्री सुविधाएं मिलेगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में ये सुविधाएं भी

यह ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील ट्रेन सेट है, जिसमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। एयरोडायनामिक बाहरी लुक, मॉड्यूलर पेंट्री, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय, स्वचालित बाहरी दरवाजे, सेंसर आधारित इंटर कम्युनिकेशन डोर, एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई गंध रहित शौचालय प्रणाली, लोको पायलट के लिए शौचालय, सार्वजनिक घोषणा और दृश्य सूचना प्रणाली, सामान रखने के लिए बड़ा लगेज रूम, यूएसबी चार्जिंग की व्यवस्था है।

इसके साथ ही रीडिंग लाइट, सार्वजनिक घोषणा और विजुअल इन्फार्मेशन प्रणाली, इनसाइड डिस्प्ले पैनल और सिक्योरिटी कैमरे व मॉड्यूलर पैंट्री की सुविधा है। फर्स्ट एसी डिब्बे में यात्रियों के लिए गर्म पानी के शावर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

उज्जैन से मुंबई के लिए भी वंदे भारत की मांग

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने को लेकर चर्चा हुई है। रेल मंत्री ने पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को उज्जैन से ही चलाने का आश्वासन दिया है। दिल्ली के अलावा मुंबई के लिए भी एक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की है।

 – अनिल फिरोजिया, सांसद, उज्जैन-आलोट

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

8 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

8 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

9 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

9 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

9 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

9 hours ago