स्कूल में मिड डे मील बना ज़हर! छिपकली मिलने से बीमार हुए तीन बच्चे, अस्पताल में भर्ती

शहडोल
जिले के ब्यौहारी विकासखंड की शासकीय माध्यमिक विद्यालय चरका में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां मध्यान भोजन खाने के बाद बच्चों बीमार हो गए हैं,जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वजनों का कहना है कि उनके बच्चों की थाली में छिपकली मिली थी।

शुरुआत में जिन बच्चों ने भोजन खाया उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ ने अस्पताल में उल्टियां शुरू कर दी, और कुछ बच्चे घर पहुंचने के बाद बीमार पड़े,जिसमें तीन का इलाज सिविल अस्पताल ब्यौहारी में जारी है। शुक्रवार को मध्यान भोजन में यह गड़बड़ी सामने आई है। बीएमओ निशांत सिंह परिहार ने कहा तीनों बच्चों की उम्र 12 और 13 वर्ष के बीच है। जब इन बच्चों को अस्पताल लाया गया था तो उनकी हालत गम्भीर थी, बच्चे उल्टियां कर रहे थे, जिन्हें भर्ती कर उपचार किया गया, अब इनकी हालत बेहतर है।आब्जरवेशन के लिए उन्हें अस्पताल में अभी भर्ती रखा गया है।

उन्होंने बताया कि बच्चों के परिजनों का कहना था कि स्कूल में मध्यान्‍‍‍हह भोजन में छिपकली गिर गई थी और खाना खाने के बाद ही इनकी तबीयत बिगड़ी है।बीएमओ के अनुसार पूनम साहू पिता हनुमानदीन,नेहा सेन पिता महेश सेन, आशियाना साहू पिता राम जी साहू का अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
 
पिता ने रो-रोकर बताई घटना
नेहा सेन के पिता महेश सेन जब अपनी बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे तो उनकी बच्ची की हालत काफी नाजुक थी। डाॅक्टर ने तत्काल नेहा को भर्ती करउपचार किया, जिसके बाद उसकी हालत बेहतर हुई। वहीं नेहा के पिता ने एक बयान भी दिया है, उन्होंने कहा कि नेहा ने ठीक होने के बाद बताया कि स्कूल में मध्यान भोजन में छिपकली गिर गई थी,और नेहा की ही थाली में वह मिली थी, जिसे बताते हुए महेश रोते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी लापरवाही है।गांव के सरपंच बनवारी सिंह ने कहा कि वह स्व सहायता समूह द्वारा लापरवाही बरती गई है, जो गंभीर है, बड़ी घटना हो सकती थी, हम इस मामले पर पंचायत में एक बैठक करेंगे।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: top-news

Recent Posts

CG : CM साय ने बीजेपी प्रदेश महामंत्री पवन साय को जन्मदिन की बधाई दी …

CG : CM साय ने बीजेपी प्रदेश महामंत्री पवन साय को जन्मदिन की बधाई दी …

रायपुर। CM साय ने बीजेपी प्रदेश महामंत्री पवन साय को जन्मदिन की बधाई दी। X…

23 seconds ago
राजनांदगांव : गायत्री जयंती गंगा दशहरा पर कार्यक्रम 23 जून से…

राजनांदगांव : गायत्री जयंती गंगा दशहरा पर कार्यक्रम 23 जून से…

अंबागढ़ चौकी , गायत्री शक्तिपीठ अंबागढ़ चौकी में मां गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर…

1 minute ago
CG : WRS कॉलोनी में हत्या, पत्थर से कुचलकर वारदात को दिया गया अंजाम …

CG : WRS कॉलोनी में हत्या, पत्थर से कुचलकर वारदात को दिया गया अंजाम …

रायपुर। बीती रात नृशंस तरीके से युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना डब्लू…

6 minutes ago
राजनांदगांव : पहले रोपे 1300 पौधे बने पेड़, अब 2 हजार और रोपेंगे…

राजनांदगांव : पहले रोपे 1300 पौधे बने पेड़, अब 2 हजार और रोपेंगे…

राजनांदगांव , ग्राम पंचायत बाटगांव में साल 2025 में रोपे गए 1400 में से 1300…

8 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर गिरे पेड़ से टकरा कर तीन घायल…

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर गिरे पेड़ से टकरा कर तीन घायल…

राजनांदगांव| शहर के रहने वाले 30 वर्षीय अंकित देवांगन रोज बाइक से डोंगरगांव से राजनांदगांव…

11 minutes ago
CG : गोलबाजार में सोने की चेन पार, अज्ञात महिला पर शक …

CG : गोलबाजार में सोने की चेन पार, अज्ञात महिला पर शक …

रायपुर। गोलबाजार इलाके में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। महिला मीडियाकर्मी अपनी बच्ची…

11 minutes ago