केंद्रीय मंत्री गडकरी से मंत्री नेताम ने की मुलाकात, 10 किमी फोरलेन बायपास मार्ग बनाने दिया प्रस्ताव

रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि विकास एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने आज नागपुर, महाराष्ट्र में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की। मंत्री नेताम ने इस दौरान बताया कि निर्माणाधीन अम्बिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग कमांक-343 में कॉरीडोर योजना के लिए 397.44 करोड़ रुपये एवं 199.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मंत्री नेताम ने केंद्रीय मंत्री गड़करी से आग्रह करते हुए कहा कि यह मार्ग अम्बिकापुर से रामानुजगंज होते हुए झारखंड को जोड़ने वाला अंतर्राज्यीय मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से यात्री बसें, व्यावसायिक वाहन एवं आमजनों के आवागमन अधिक होने के साथ-साथ अति विशिष्टजनों का आवागमन भी होता है। इसी मार्ग पर बलरामपुर शहरी भाग स्थित है, जो कि जिला मुख्यालय है, जिसके दोनों ओर व्यवसायिक एवं आवासीय बसाहट है। सभी छोटे अथवा भारी वाहनों का आवागमन वर्तमान में शहरी क्षेत्र से होने के कारण आये दिन माल वाहकों से जाम की स्थिति एवं दुर्घटनाएं होती रहती है।

मंत्री नेताम ने बताया कि बलरामपुर शहरी क्षेत्र में आवागमन में होने वाली असुविधा को देखते हुए फोरलेन बायपास मार्ग अनुमानित लम्बाई 10 किलोमीटर की अत्यधिक आवश्यकता है। इसके निर्माण से आम नागरिकों के सुचारू आवागमन के साथ-साथ अन्तर्राज्यीय व्यवसाय एवं राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी।

मंत्री नेताम ने केंद्रीय मंत्री से बलरामपुर बायपास की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। इसके लिए जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निवासी आपका हृदय से आभारी रहेंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि भारत सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग भारत माला परियोजना के तहत दक्षिण छत्तीसगढ़ रायपुर से विशाखापट्टनम मार्ग का कार्य पूर्णता पर है। इससे प्रदेश के नागरिकों को सीधे दक्षिण भारत एवं महाराष्ट्र मुंबई की बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी तर्ज पर भारत माला परियोजना के तहत उत्तर छत्तीसगढ़ को जोड़ते हुए रायपुर-बिलासपुर-अम्बिकापुर से वाड्रफनगर होते हुए बनारस (वाराणसी) तक रोड के बन जाने से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के नागरिकों को उत्तर दक्षिण एवं पूर्व पश्चिम के सभी महानगरों से बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त हो जाएगी। मंत्री नेताम ने केंद्रीय मंत्री गडकारी से रायपुर-बनारस (वाराणसी) मार्ग को भारत माला परियोजना के तहत शामिल कर स्वीकृति प्रदान करने का अग्राह किया।

Admin

Recent Posts

CG : किराना व्यापारी गिरफ्तार, चोरी का मामला फर्जी निकला …

CG : किराना व्यापारी गिरफ्तार, चोरी का मामला फर्जी निकला …

जांजगीर। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक फर्जी शिकायत का…

17 minutes ago
CG : डॉक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र से अपने नर्सिंग होम में महिला मरीज को किया रेफर, मौत के बाद हंगामा …

CG : डॉक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र से अपने नर्सिंग होम में महिला मरीज को किया रेफर, मौत के बाद हंगामा …

बिलासपुर। रतनपुर में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, परिजनों ने निजी…

24 minutes ago
CG : जल संरक्षण का महाअभियान : मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका …

CG : जल संरक्षण का महाअभियान : मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका …

रायपुर। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण…

27 minutes ago
CG : आवासीय क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, SECL अधिकारी की मौत …

CG : आवासीय क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, SECL अधिकारी की मौत …

कोरिया। एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में एक दर्दनाक हादसा हो गया. रात…

38 minutes ago
CG : सराफा कारोबारी की हत्या के बाद भाई को भी धमकी, आरोपी गिरफ्तार …

CG : सराफा कारोबारी की हत्या के बाद भाई को भी धमकी, आरोपी गिरफ्तार …

मरवाही। कोटमी में हुए सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या के मामले में पेंड्रा पुलिस…

44 minutes ago
CG : डिप्टी CM अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश …

CG : डिप्टी CM अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश …

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

48 minutes ago