राज्यमंत्री गौर ने ढाई लाख और दो लाख लीटर की क्षमता वाली टंकियों का किया भूमिपूजन

भोपाल 

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने रविवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 2 पानी की टंकियों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। राज्यमंत्री  गौर की इस पहल से मिसरोद स्थित फॉर्च्यून डिवाइन सिटी के पास 2.5 लाख लीटर क्षमता तथा प्रताप नगर, बरखेड़ा पठानी के पास 2 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकियों की स्थापना होगी। 2 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से इन टंकियों का निर्माण कार्य किया जाएगा।

राज्यमंत्री  कृष्णा गौर ने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को नर्मदा जल की नियमित आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना हमारी संस्कृति में पुण्य का कार्य माना गया है और इसी भावना के साथ क्षेत्र के नागरिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है। राज्यमंत्री  गौर ने बताया कि बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए नई पानी की टंकियों का निर्माण आवश्यक हो गया था। अमृत फेस-2 योजना के अंतर्गत क्षेत्र में कुल 18 टंकियों का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे भविष्य में जल संकट की समस्या से राहत मिलेगी।

राज्यमंत्री  गौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य 18 माह के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र में विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और आगे भी नागरिकों को ऐसी महत्वपूर्ण सौगातें मिलती रहेंगी।

कार्यक्रम में  मोनिका ठाकुर, श्री रामबाबू पाटीदार, श्री प्रताप वारे, श्री जितेंद्र शुक्ला, श्री भागीरथ पाटीदार, श्री नीरज सिंह, श्री प्रताप सिंह बेस,  सरिता सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Bhoomi Pujan

Recent Posts

CG : ’राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर’

CG : ’राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर’

 रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की नदियों और बड़े नालों में रेत खनन की…

4 minutes ago
CG : ’राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

CG : ’राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

 रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील…

15 minutes ago
CG : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’

CG : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’

’प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी’’वैश्विक परिस्थितियों के बीच खाद…

19 minutes ago
CG : ’मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री’

CG : ’मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री’

’मोटर साइकिल, आइस बॉक्स और मछली जाल से बढ़ेगा कारोबार, आय में होगी वृद्धि’  रायपुर सुशासन…

26 minutes ago
CG : ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम रेंगाडबरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर …

CG : ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम रेंगाडबरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर …

बालोद । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम…

38 minutes ago
CG : स्वच्छ भारत मिशन : स्वच्छ गाँव, स्वच्छ जलवायु पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन …

CG : स्वच्छ भारत मिशन : स्वच्छ गाँव, स्वच्छ जलवायु पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन …

बालोद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-सममुदाय को जागरूक…

44 minutes ago