मंत्री प्रहलाद पटेल महाकाल दरबार पहुंचे, भस्म आरती में पत्नी के साथ शामिल हुए

उज्जैन

मध्य प्रदेश के नवागत कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और उनका परिवार बाबा महाकाल के दर्शन करना आज उज्जैन पहुंचा। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। भस्म आरती के दौरान श्री पटेल बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। इस दौरान उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही एक नया शिशु भी नजर आया। पटेल बच्चे को अपनी गोदी में लेकर बैठे हुए थे। बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन करने के बाद प्रहलाद पटेल मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने कहा कि यह हमारे पुरखों का पुण्य होगा और गुरुजनों का आशीर्वाद हम पर होगा, जिससे हम बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ ले रहे हैं।

बाबा महाकाल के चरणों में पहुंचना और उनकी सेवा का लाभ लेना यह सब उनकी कृपा से ही संभव है। हम सब बाबा महाकाल से मांगने आते हैं, मैं चाहता हूं कि मध्य प्रदेश देश के सर्वोच्च राज्यों में उच्च कोटि का राज्य बने। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमारा बौद्धिक और शारीरिक सामर्थ्य काम नहीं करेगा। बाबा महाकाल की कृपा के बिना यह नहीं हो सकता। उनकी कृपा रहेगी तो सब काम सफल हो जाएंगे।

परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने पर आपने कहा कि यह सनातन का संस्कार है मैं अपने जीवन में कभी भी किसी भी मंदिर में दर्शन करने अकेले नहीं गया। विवाह हुआ है तो सपत्नीक ही सभी धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने गया और कभी ऐसा मौका भी आया तो पहले पत्नी से फोन पर अनुमति मांगी उसके बाद मंदिरों में दर्शन किए।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

भिलाई-चरौदा l निगम के वार्ड क्र. 40 गनियारी का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्व. डॉं…

53 seconds ago
CG : सांसद बघेल ने अहिवारा में किया 133 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण …

CG : सांसद बघेल ने अहिवारा में किया 133 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण …

अहिवारा । नगर पालिका परिषद अहिवारा में गुरुवार को राज्य प्रवर्तित एवं अधोसंरचना मद के…

4 minutes ago
CG : शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी : टंक राम वर्मा …

CG : शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी : टंक राम वर्मा …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…

7 minutes ago
CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

भिलाई । पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटे भिलाई के 10 श्रद्धालुओं के…

17 minutes ago
CG : बिजली गुल होने से धोबाकछार के 15 परिवार संकट में, दो सप्ताह से अंधेरे में गुजर रही जिंदगी…

CG : बिजली गुल होने से धोबाकछार के 15 परिवार संकट में, दो सप्ताह से अंधेरे में गुजर रही जिंदगी…

सरगुजा , जिला में विकासखंड लखनपुर के ग्राम चोड़ेया के धोबाकछार मोहल्ले में आकाशीय बिजली…

18 minutes ago
CG : ‘इकरा’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को …

CG : ‘इकरा’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को …

भिलाई । इकरा टीचर्स एसोसिएशन की ओर से प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह 12 जुलाई…

20 minutes ago