मंत्री टेटवाल ने “स्कूल चलें हम” के तहत प्रवेशोत्सव में पुस्तक और मिठाई वितरण कर विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

भोपाल

राजगढ़ के सारंगपुर के पीएम  ग्रुप शाला स्कूल में प्रवेशोत्सव में कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गौतम टेटवाल बच्चों के बीच पहुंचे और उन्हें अपने हाथों से मिठाई और पुस्तकें वितरित कीं। नए सत्र के पहले दिन बच्चों के चेहरों पर उत्साह साफ दिखाई दिया। मंत्री  टेटवाल ने औपचारिकता से हटकर विद्यार्थियों के साथ सहज संवाद किया। उन्होंने बच्चों से किताब पढ़वाई और बीच-बीच में सवाल पूछकर उनकी समझ को परखा। कई बच्चों ने आत्म-विश्वास के साथ जवाब दिए, जिस पर उन्होंने उनकी सराहना की।

मंत्री  टेटवाल ने अपने छात्र जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि इसी तरह के विद्यालय से उनकी शिक्षा की शुरुआत हुई थी, इसलिए वे भली-भांति समझते हैं कि शुरुआती कक्षाओं में मजबूत आधार कितना महत्वपूर्ण होता है। प्रवेशोत्सव के इस आयोजन में बच्चों को पुस्तकों के साथ मिठाई भी बांटी गई, जिससे विद्यालय का वातावरण उत्साह और अपनत्व से भरा नजर आया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों को सहज तरीके से विद्यालय से जोड़ने का यह प्रयास प्रभावी रूप में दिखाई दिया।

प्रदेश में शुरू हुए प्रवेशोत्सव के तहत शासकीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और उन्हें प्रारंभ से ही शिक्षा के प्रति सकारात्मक रूप से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

गरियाबंद। देवभोग पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली…

50 minutes ago
CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

कोंडागांव। हल्बा समाज ने पारंपरिक संस्कृति बचाने के अभियान को और तेज कर दिया है।…

54 minutes ago
CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

दुर्ग। जिले में अब उन निजी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन पर अवैध…

59 minutes ago
CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

रायगढ़। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

1 hour ago
CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

रायपुर। रायपुर से कवर्धा जाते समय उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बेमेतरा…

1 hour ago
CG : पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा …

CG : पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा …

रायपुर/दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये…

1 hour ago