मंत्री वर्मा ने किया मुद्रणालय का निरीक्षण

भोपाल.
शासकीय मुद्रणालय की कार्यप्रणाली में हुए सुधार पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अधिकारी/कर्मचारियों की सराहना की। राजस्व मंत्री वर्मा मंगलवार को शासकीय मुद्रणालय का निरीक्षण कर रहे थे। राजस्व मंत्री वर्मा ने शासकीय मुद्रणालय में प्रिटिंग प्रोसेस का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रिटिंग के लिये खरीदी गई आधुनिक नई मशीनो से प्रिटिंग में आई तेजी की प्रशंसा की। राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि शासकीय मुद्रणालय पहले घाटे में था वर्तमान में अग्रिम भुगतान प्राप्त होने पर मुद्रण किए जाने से अब यह घाटे से उबर चुका है। मुद्रणालय में सभी प्रकार की शासकीय प्रकाशन सामग्री का मुद्रण किया जाता है। पहले शासकीय मुद्रणालय बाहर के निजी प्रिंटर से मुद्रण का कार्य करवाता था। अब ऐसा नहीं होता।

वर्ष 2024 के शासकीय कैलेंडरों एवं नोटबुक का मुद्रण लगभग 2 दशक उपरांत शासकीय मुद्रणालय में किया जा रहा है। अब 100 प्रतिशत मुद्रण कार्य शासकीय मुद्रणालय में किया जा रहा है। बाहर की किसी भी निजी प्रिटिंग प्रेस से कार्य नहीं करवाया जाता। प्रिटिंग के लिये शासकीय मुद्रणालय कागज खरीदने के लिये टेण्डर प्रक्रिया को अपनाता है एवं प्रशासकीय अनुमोदन उपरांत क्रय की कार्यवाही की जाती है। नियंत्रक शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री चंद्रशेखर वालिंबे ने बताया कि शासकीय मुद्रणालय में जापान निर्मित आधुनिक टेक्नोलॉजी की 4 कलर मशीन, डिजिटल मशीने, प्रोग्रामिक पेपर कटिंग मशीन, स्टिचिंग मशीन आने से प्रिटिंग कार्य की गुणवत्ता में सुधार हुआ है एवं उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है।

मुद्रण विभाग की तीन इकाई का भोपाल मुद्रणालय में संविलियन होने से प्रदेश के समस्त 52 ज़िलों की निर्वाचन सामग्री जैसे फ़ार्म, पुस्तिका, EVM का मुद्रण भोपाल में किए जाने का निर्णय लिया गया (पूर्व में यह कार्य चार प्रेस में होता था) अब भोपाल प्रेस में यह कार्य किया जा रहा है। नियंत्रक ने नई और प्रिटिंग मशीन खरीदने की बात कही। उप नियंत्रक शासकीय मुद्रणालय बिलास मंथनवार, लॉरेंस रॉबर्टसन, सहायक नियंत्रक श्रीनिवासा डी सी और अन्य अधिकारी निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन …

CG : 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन …

रायपुर। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम…

48 seconds ago
CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

रायपुर। राजधानी के बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे उत्कृष्ठ हिन्दी-इंग्लिश स्कूल के छात्रों और उन्हें लेने…

4 minutes ago
CG : कलेक्टर व्यास ने एम-कैड योजना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण …

CG : कलेक्टर व्यास ने एम-कैड योजना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण …

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में संचालित समृद्धि…

13 minutes ago
बालाघाट में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बनी जीवनरक्षक

बालाघाट में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बनी जीवनरक्षक

बालाघाट में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बनी जीवनरक्षक 16 ग्रामीणों को…

21 minutes ago
राजनांदगाँव : राजेश श्यामकर के प्रयासों से क्षेत्र भर के किसान गदगद …

राजनांदगाँव : राजेश श्यामकर के प्रयासों से क्षेत्र भर के किसान गदगद …

➡️ भूमि के क्रय -विक्रय पर लगा प्रतिबंध हटेगा, सड़क भी बनेगी राजनांदगाँव, 4 जुलाई।…

23 minutes ago
MP IPS Transfer: 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रुचि वर्धन बनीं भोपाल ग्रामीण IG, सागर-नर्मदापुरम को मिले नए आईजी

MP IPS Transfer: 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रुचि वर्धन बनीं भोपाल ग्रामीण IG, सागर-नर्मदापुरम को मिले नए आईजी

भोपाल  प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन…

29 minutes ago