मंत्रीगण, प्रभार के जिलों में भ्रमण के दौरान रात्रि विश्राम अवश्य करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंत्रीगण, प्रभार के जिलों में भ्रमण के दौरान रात्रि विश्राम अवश्य करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले मदरसों के शासकीय अनुदान बंद होंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आरंभ होने वाले चार मिशनों की कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श के लिए होगा मंथन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में वंदे मातरम् के गान के साथ आरंभ हुई मंत्रिपरिषद की बैठक

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम् के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा है कि मंत्रीगण अपने प्रभार के जिलों में भ्रमण के दौरान एक माह में कम से कम एक बार रात्रि विश्राम अवश्य करें। उन्होंने कहा कि कि मदरसों में अन्य धर्म की शिक्षा पर प्रतिबंध के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। संविधान के अनुच्छेद 28 (3) के प्रावधान के अनुसार मदरसों में अध्ययनरत बच्चों को उनके धर्म की शिक्षा के विपरीत अन्य धर्म की शिक्षा ग्रहण करने अथवा उपासना में उपस्थित होने को बाध्य करने वाले मदरसों के सभी शासकीय अनुदान बंद किए जाएंगे। ऐसे मदरसों की मान्यता समाप्त करने की विधिवत कार्यवाही सहित अन्य उपयुक्त वैधानिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

ई.ओ.डब्ल्यू और लोकायुक्त की इकाइयां बढ़ेंगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा, किसान, महिला और गरीब के महत्व को रेखांकित करते हुए राज्य शासन चार मिशन आरंभ कर रहा है। इस संबंध में विचार-विमर्श के लिए शीघ्र ही मंथन कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें सभी मंत्रीगण शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ तंत्र को मजबूत करने के लिए प्रदेश में ई.ओ.डब्ल्यू और लोकायुक्त की इकाइयों को बढ़ाया जाएगा।

नगरीय क्षेत्रों में टाउन हॉल विकसित किए जाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में रक्षाबंधन का कार्यक्रम उत्साह और उल्लास से मनाया गया। जन्माष्टमी पर्व 26 अगस्त को प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विविध पक्षों पर केन्द्रित कार्यक्रम होंगे। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए टाउन हॉल विकसित किए जाएंगे।

माँ नर्मदा मिशन के लिए समिति गठित की जाएगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समग्र नर्मदा विकास के उद्देश्य से माँ नर्मदा मिशन के लिए समिति गठित की जाएगी। मिशन के अंतर्गत नर्मदा जी के उद्गम स्थल से लेकर गुजरात सीमा तक नगरीय निकाय और पंचायत राज संस्थाएं नर्मदा जी के प्रवाह की निरंतरता और सहायक नदियों व जल स्त्रोतों के स्वास्थ्य के लिए कार्य करेंगी। मिशन के अंतर्गत तीर्थ स्थानों व देव स्थानों के रख-रखाव और उन्नयन के साथ ही नर्मदा परिक्रमा करने वालों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कालांतर में नर्मदा जी के साथ प्रदेश की अन्य नदियों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा।

प्लास्टिक मुक्ति पर केन्द्रित अभियान आरंभ होगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के उद्देश्य से दुग्ध उत्पादन, फसलों से आय बढ़ाने, जैविक फलोद्यान आदि पर योजना बनाने के निर्देश विभागों को दिए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्लास्टिक से मुक्ति पर केन्द्रित अभियान भी प्रदेश में संचालित होगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : ’राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर’

CG : ’राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर’

 रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की नदियों और बड़े नालों में रेत खनन की…

4 minutes ago
CG : ’राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

CG : ’राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

 रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील…

15 minutes ago
CG : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’

CG : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’

’प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी’’वैश्विक परिस्थितियों के बीच खाद…

19 minutes ago
CG : ’मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री’

CG : ’मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री’

’मोटर साइकिल, आइस बॉक्स और मछली जाल से बढ़ेगा कारोबार, आय में होगी वृद्धि’  रायपुर सुशासन…

26 minutes ago
CG : ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम रेंगाडबरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर …

CG : ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम रेंगाडबरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर …

बालोद । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम…

38 minutes ago
CG : स्वच्छ भारत मिशन : स्वच्छ गाँव, स्वच्छ जलवायु पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन …

CG : स्वच्छ भारत मिशन : स्वच्छ गाँव, स्वच्छ जलवायु पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन …

बालोद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-सममुदाय को जागरूक…

44 minutes ago