राजधानी भोपाल में शिवलिंग चुरा ले गए बदमाश

भोपाल
राजधानी भोपाल में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पेड़ के नीचे स्थापित शिवलिंग को ही चोरी कर लिया गया है.दिवाली की रात भोपाल में शिवलिंग चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। राजधानी के अशोका गार्डन की सुभाष कॉलोनी में दिवाली की दिन लोगों ने शिवलिंग की पूजा और पीपल के पेड़ के नीचे दिया लगाया, लेकिन अगले दिन सुबह पूजा करने पहुंचे तो शिवलिंग गायब था। आनन-फानन में लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। बताते हैं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि एफआईआर दर्ज नहीं की है।

घटना अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित सुभाष कॉलोनी की है. पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाले दिनेश रोज घर के बाहर लगे पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित शिवलिंग की पूजा करते हैं लेकिन शुक्रवार को जब वो पूजा करने गए तो वहां शिवलिंग नहीं था. इसके बाद पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी गयी और आसपास शिवलिंग ढूंढा गया. काफी देर ढूंढने के बाद जब शिवलिंग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गयी.

पुलिस को लोगों ने बताया कि रात के समय पेड़ के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और यह उन्हीं में से किसी की बदमाशी हो सकती है. फिलहाल पुलिस ने लोगों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

कुछ माह पहले ही झारखंड के साहिबगंज में भी एक मंदिर में चोरी का मामला सामने आया. यहां अष्टधातु की मूर्ति चोरी हुई थी. बताया जा रहा है कि तीन लोग पूजा के बहाने मंदिर गए थे. इसके बाद उन्होंने अष्टधातु की मूर्ति चुरा ली और भागने लगे. इस दौरान ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया. लेकिन, वारदात में शामिल उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

5 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

5 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

5 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

5 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

6 hours ago