हरदा में खाद से भरे ट्रक ने ओवरटेक करते समय कार को टक्कर मारी और पलट गया, 4 की मौत

हरदा

हरदा में रात को भीषण हादसा हो गया। सड़क पर दौड़ रहा तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करते समय कार को टक्कर मारकर पलट गया। पीछे से आ रही बाइक ट्रक में घुस गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत 4 की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर हरदा और टिमरनी थाना पुलिस पहुंची। चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक्सीडेंट टिमरनी थाना क्षेत्र के खिड़कीवाला के पास हुआ।

पिता की बाइक से हरदा जा रहे थे चारों
पुलिस के मुताबिक,  टिमरनी निवासी गौतम और उसका सगा भाई प्रीतम पिता शैलेंद्र कौशल अपने पापा की बाइक हरदा जाने निकले। तभी उसके दो दोस्त जुनैद हुसैन और यशराज मंडलेकर मिल गए। चारों एक बाइक पर बैठकर हरदा जा रहे थे। बाइक के आगे एक कार चल रही थी। तभी डीएपी खाद से भरा ट्रक हरदा से टिमरनी की तरफ जा रहा था। ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने समय कार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया।

हादसे में इनकी हुई दर्दनाक मौत
पीछे चल रहे बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। बाइक सीधे ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे में प्रीतम और उसका सगा गौतम, जुनैद हुसैन और यशराज चारों की मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद टिमरनी मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। चारों शवों को जिला अस्पताल भिजवाया। क्रेन बुलाकर ट्रक को हटाया। तब डेढ़ घंटे बाद जाम खुला।

धार: दो बाइकों की टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत
धार के बदनावर में शुक्रवार दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बाप-बेटे सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल है। एक्सीडेंट में नंदराम पिता कैलाश भील (45), पवन पिता नंदराम भील (6) और पीयूष पिता सावन (4) की मौत हुई है। सावन पिता रामा भील (40) और सुखदेव पिता नंदराम (5) की हालत गंभीर है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: acident

Recent Posts

चिल्ड्रन पार्क की जमीन पर कब्जा, 22 टुकड़ों में बेचकर बना दी अवैध कॉलोनी

चिल्ड्रन पार्क की जमीन पर कब्जा, 22 टुकड़ों में बेचकर बना दी अवैध कॉलोनी

खैरागढ़. शहर में नजूल और मेंटेनेंस खसरा की जमीन पर कथित अवैध प्लाटिंग का मामला…

21 minutes ago
राजनांदगांव : राज्य शासन द्वारा नागरिकों के लिए की गई बड़ी डिजिटल पहल – सेवा सेतु पोर्टल पर मिलेगी 441 शासकीय सेवाएं

राजनांदगांव : राज्य शासन द्वारा नागरिकों के लिए की गई बड़ी डिजिटल पहल – सेवा सेतु पोर्टल पर मिलेगी 441 शासकीय सेवाएं

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन के अनुरूप राज्य शासन द्वारा सुशासन और डिजिटल…

35 minutes ago
राजनांदगांव : सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क उपचार से नयन बाई को मिली राहत

राजनांदगांव : सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क उपचार से नयन बाई को मिली राहत

राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 रेवाडीह वार्ड में आयोजित जनसमस्या…

37 minutes ago
राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम जोब में जन समस्या निवारण शिविर

राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम जोब में जन समस्या निवारण शिविर

- 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, समस्याओं का हुआ समाधान-…

39 minutes ago
जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर ‘शेरा’ की तैनाती, ट्रेनों में चला एंटी-सैबोटॉज और नारकोटिक्स अभियान

जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर ‘शेरा’ की तैनाती, ट्रेनों में चला एंटी-सैबोटॉज और नारकोटिक्स अभियान

जगदलपुर. जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर इस बार सिर्फ चेकिंग नहीं हुई, बल्कि सुरक्षा का ऐसा…

46 minutes ago
 राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – नारायण के लिए खुशियों से भरा रहा सुशासन तिहार

राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – नारायण के लिए खुशियों से भरा रहा सुशासन तिहार

- जनसमस्या निवारण शिविर में तत्काल मिला नि:शुल्क ड्रायविंग लाईसेंसराजनांदगांव । सुशासन तिहार में डोंगरगांव…

49 minutes ago