स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर द्वारा एम्बुलेंस व चार ए.सी की सौगात दी

टीकमगढ़
 मरीजों को राहत पहुंचाने व इलाज की बेहतर व्यवस्था बनाने का प्रयास खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर द्वारा लगातार किया जा रहा है। गौर ने विधानसभा क्षेत्र के पलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एवं विभाग के समस्त कर्मचारियों की बैठक ली गयी। जिसमे विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के द्वारा स्वास्थ केंद्र को एक एंबुलेंस व प्रसूता कक्ष में चार ए.सी की सौगात दी है। और उन्होंने कहा है की स्वास्थ केंद्र मे यदि किसी भी सामग्री की अवश्यकता है तो वह उसके लिए सदैव तत्पर हैं। साथ ही मरीजों के लिए उन्होंने डॉक्टर को निर्देशित किया है कि किसी भी मरीज को कोई भी समस्या ना हो उनके संतुष्टि पूर्वक इलाज स्वास्थ केंद्र पलेरा में होना चाहिए। साथ ही विधायक के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पलेरा का निरीक्षण भी किया गया।

जिसमें साफ – सफाई,पानी की व्यवस्था सही ढंग से हो और उन्होंने कहा है कि अस्पताल परिसर में एक कैंटीन भी खुलवाई जाएगी और जो भी निर्माण कार्य लंबित हैं। उनको भी जल्द से जल्द करवाया जाएगा साथ ही रोगी कल्याण समिति की बैठक में दो नए सदस्य विधायक के द्वारा मनोनीत किए गए जिसमें मोहन अहिरवार व अवधेश रावत को रोगी कल्याण समिति का सदस्य बनाया गया। इस मौके पर खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, जतारा एसडीएम शैलेंद्र सिंह, पलेरा तहसीलदार डॉ अवंतिका तिवारी, नगर परिषद सीएमओ शिवी उपाध्याय, बीएमओ महेंद्र पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री विनोद वर्मा, अभय मोर,विश्व दीप सिंह चौहान, मलखान यादव, अवधेश रावत, इकरार खान, अमर राजपूत, राकेश खरे, रुस्तम खान सहित तमाम  लोग मौजूद रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा…

20 minutes ago
CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने…

21 minutes ago
पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन…

26 minutes ago
छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के 8 निकायों में 31 एल्डरमैन नियुक्त, 11 महिलाओं को भी मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के 8 निकायों में 31 एल्डरमैन नियुक्त, 11 महिलाओं को भी मिली जिम्मेदारी

राजनांदगांव राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की आधिकारिक सूची जारी कर…

33 minutes ago
CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…

35 minutes ago
CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…

44 minutes ago