विधायक, महापौर, निगम अध्यक्ष ने किया नवीन परिषद हाल निर्माण का भूमि पूजन

विधायक, महापौर, निगम अध्यक्ष ने किया नवीन परिषद हाल निर्माण का भूमि पूजन

2 करोड़ 31 लाख 69 हजार की लागत निर्मित होगा सर्व सुविधायुक्त परिषद हाल

 सिंगरौली
नगर पालिक निगम सिगरौली के परिसर में 2 करोड़ 31 लाख 69 हजार की लागत निर्मित होने वाले परिषद हाल का आज सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के द्वारा विधिवत पूजा अर्चन कर भूमिपूजन किया गया। कार्य की रूप रेखा के संबंध में नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा के उपस्थित जन प्रतिनिधियों को विस्तार से अवगत कराया गया।

इस अवसर विधायक शाह ने कहा कि नवीन परिषद हाल का निर्माण होने से परिषद बैठक के संचालन सुगमता के साथ हो सकेगा। उन्होने कहा कि आज पार्षदो की बहुत पुरानी मांग पूरी हुई मै सभी पार्षद को परिषद हाल निर्माण की बधाई देता है। विधायक शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए प्रतिबंद्ध जिले के साथ साथ नगरीय क्षेत्र का विकास भी हम सब की प्राथमिकता  में है। विकास कार्यो में किसी प्रकार की कोताही नही हागी मेरा प्रयास रहेगा कि नगरीय क्षेत्र में अधिक अधिक विकास कार्य कराया जाये। उन्होंने उपस्थित संविदाकर को निर्देश भी दिये कि परिषद हाल का निर्माण कार्य पूरी गुणवंत्ता के साथ समय पर पूर्ण किया जाये।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर ने कहा कि नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डो में विकास के कार्य कराये जा रहे आज परिषद हाल का भूमि पूजन हुआ। आगे भी सभी वार्डो में अवश्यकता अनुसार विकास कार्य कराये जायेगे। वही नगर निगम के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने कहा कि अब बड़े नगर निगमो की तहर ही सिगरौली नगर निगम में भी परिषद हाल का निर्माण कार्य कराया जा  रहा है निगम अध्यक्ष होने के नाते मेरे लिए यह बड़े खुशी बात है। नवीन परिषद हाल का निर्माण होने से हमारे पार्षद भाई बिना किसी व्यवधान से अपने वार्डो से संबंधित विकास कार्यो संमस्यो से अवगत करा सकेगे। हमार प्रयास होगा कि परिषद हाल का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कर लिया जाये।

़ इस अवसर पर मेयर इंन काउसिल के सदस्य खुर्शीद आलम, श्यामला देवी, सुत्रुघन लाल शाह,   पार्षद भारतेन्दु पाण्डेय, राम नरेश शाह, आशीष बैस, संतोष शाह,  अनिल कुमार बैस, राम गोपाल पाल, प्रेम सागर मिश्रा, गेदा लाल, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता, अमित यादव, अम्ब्रेश शर्मा, बाबुनंदन बंसल, अंजना इन्द्रेश शाह, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्या,उपायुक्त आर.पी बैस, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, विपिन तिवारी सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : बीमार पति को लेकर मेकाहारा पहुंचीं महिला के 50 हजार चोरी …

CG : बीमार पति को लेकर मेकाहारा पहुंचीं महिला के 50 हजार चोरी …

रायपुर। अंबेडकर अस्पताल में एक बार फिर चोर सक्रिय हो गए हैं। अपने पति के…

7 minutes ago
CG : अचानक बाइक बंद होने से ट्रक ने रौंदा …

CG : अचानक बाइक बंद होने से ट्रक ने रौंदा …

रायपुर। उरला के मैटर पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक हादसे में दो युवकों को…

12 minutes ago
CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर: पुलिस ने शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग और लूट की वारदातों…

16 minutes ago
CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

केसीजी: जिले में पुलिस ने जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

22 minutes ago
CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

महासमुंद। राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम के मामले सामने आने के बाद…

26 minutes ago
CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में किसानों के साथ ठगी का एक संवेदनशील मामला…

31 minutes ago