मोदी 14 सितंबर को बीना आएंगे

भोपाल
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 सितंबर को मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना के पास भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की रिफाइनरी में लगभग 50 हजार करोड़ रुपयों के निवेश संबंधी कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

 इस अवसर पर चौहान ने अपने संबोधन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोदी 14 सितंबर को बीना आएंगे। बीना के पास आगासौद में भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन का तेलशोधक कारखाना (रिफाइनरी) स्थित है।
उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश संबंधी अनेक कार्य हो रहे हैं। इससे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

 चौहान ने राज्य में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि विकास रथों के माध्यम से विभिन्न जिलों और अंचलों तक विकास कार्यों के बारे में आम लोगों को बताया जाएगा। राज्य में आगामी नवंबर दिसंबर माह में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में बरकरार रहने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

प्रदेश को कांग्रेस ने तबाह किया, हमने विकसित बनाया 
सीएम ने कहा कि जिस मध्यप्रदेश को कांग्रेस ने तबाह और बर्बाद कर दिया था, यह बताते हुए मुझे खुशी है कि उस प्रदेश को हमने देश के 5 विकसित एवं अग्रणी राज्यों में शामिल किया है। हमारी उपलब्धियां अनेक हैं, लेकिन हम जनता के बीच जा रहे है तो जनता को ये भी बताए कि विकास और जनता के कल्याण के लिए हमने कौन-कौन से काम किये है। 

जनता के बीच रिपोर्ट कार्ड लेकर जा रहें 
यह बताने के लिए हमारे विकास रथ तैयार है इन रथों के माध्यम से रिपोर्ट कार्ड और जनता के विकास के काम जनता को बताए जाएंगे।  ये साहस भारतीय जनता पार्टी में ही है कि हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यस्था की प्रगति, मध्यप्रदेश में निवेश के लिए काम किया है।  

प्रधानमंत्री 14 को बीना आएंगे 
सीएम ने कहा कि 14 सितंबर को प्रधानमंत्री जी बिना आ रहे है। बीना स्थित रिफाइनरी में 50000 करोड़ से पेट्रोकेमिकल हब के विस्तारीकरण के कार्य को हरी झंडी दिखाएंगे। मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ का निवेश ओर होने वाला है, इससे 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…

19 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

21 minutes ago
राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…

23 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव ।  कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…

37 minutes ago
छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

बीजापुर. सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…

38 minutes ago