मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने संवेदनशीलता की अद्भुत मिसाल पेश की, विशेष ट्रेन से इलाज के लिए भोपाल लाए गए घायल शावक

 भोपाल
 मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने संवेदनशीलता की अद्भुत मिसाल पेश की है। सीहोर जिले में बाघिन के घायल शावकों को लाने के लिये एक डिब्बे की विशेष ट्रेन चलाई गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उल्लेखनीय है कि गत सोमवार 15 जुलाई को सुबह करीब 6 बजे सीहोर जिले के बुदनी के मिडघाट रेलवे ट्रैक पर बाघिन के तीन शावक ट्रेन की चपेट में आ गए थे।

भोपाल में तत्काल भर्ती के दिए निर्देश

इस दुर्घटना में एक शावक की मृत्यु हो गई। दो शावक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर घटना की सूचना मिलते ही वन्य प्राणी चिकित्सकों की टीम घटना स्थल पर पहुंची। दोनों घायल शावकों की स्थिति को देखते हुए वहां इलाज संभव नहीं था। दोनों को इलाज के लिए वन्य प्राणी चिकित्सालय भोपाल में तत्काल भर्ती कराना जरूरी था।

मुख्ममंत्री मोहन यादव ने घायल बाघिन के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए एवं स्थिति की गंभीरता को समझते हुए विशेष निर्देश दिए एवं भोपाल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में संपर्क स्थापित किया गया।

घायल शावकों का इलाज अभी चल रहा है

तत्पश्चात रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक डिब्बे की विशेष ट्रेन मंगलवार सुबह बुधनी के घटना स्थल मिडघाट तक भेजने का निर्णय लिया। घायल शावकों को भोपाल लाने के लिए एक डिब्बे की विशेष ट्रेन भेजी गई जिसमें सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह भी भोपाल से ट्रेन में रवाना हुए। दोनों घायल शावकों को ट्रेन से भोपाल लाकर वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सालय में भर्ती किया गया।

दोनों घायल शावकों का इलाज अभी चल रहा है। इस पूरी कार्रवाई में सीनियर डीओएम निरीश कुमार राजपूत, वन मंडल अधिकारी श्री मगन सिंह डाबर, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल सहित राजस्व एवं वन विभाग की टीम उपस्थित रही।

वन-विभाग में मचा था हड़कंप
गौरतलब है कि, 15 जुलाई को टाइगर की मौत और शावकों के घायल होने की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया. विभाग की टीम, डॉक्टर, रेस्क्यू और रेंजर आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए थे. टीम ने टाइगर का शव लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था. जबकि, डॉक्टरों ने घायल टाइगरों का इलाज शुरू कर दिया था. बता दें, यह क्षेत्र रातापानी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में आता है. यहां के जंगली जानवर लगातार रेल हादसों का शिकार बन रहे हैं. बता दें, वन्य जीवों को इस तरह की मौत से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने ट्रेन के ट्रैक किनारे फेंसिंग लगाने का फैसला किया था. लेकिन, यह काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : दस दुकानें निगम ने की सील, गंदगी पर जुर्माना…

राजनांदगांव : दस दुकानें निगम ने की सील, गंदगी पर जुर्माना…

राजनांदगांव | नगर निगम की टीम ने जीई रोड में कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई…

57 seconds ago
CG : बेटों से परेशान होकर आश्रम में चली गई थी मां, प्रशासन की पहल से लौटी घर …

CG : बेटों से परेशान होकर आश्रम में चली गई थी मां, प्रशासन की पहल से लौटी घर …

महासमुंद। नालसा द्वारा चलाए जा रहे अभियान ’’करूणा’’ तथा वृद्धजनों के लिए विशेष अभियान वरिष्ठजन…

4 minutes ago
राजनांदगांव : कन्या क्रीड़ा परिसर में प्रवेश, आवेदन 20 तक…

राजनांदगांव : कन्या क्रीड़ा परिसर में प्रवेश, आवेदन 20 तक…

राजनांदगांव | शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबागढ़ चौकी में नई छात्राओं के चयन की प्रक्रिया…

4 minutes ago
CG : टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी …

CG : टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी …

रायपुर। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई…

10 minutes ago
राजनांदगांव : स्मार्ट मीटर: पॉवर कट होने पर बैटरी से जल रही लाइट…

राजनांदगांव : स्मार्ट मीटर: पॉवर कट होने पर बैटरी से जल रही लाइट…

राजनांदगांव , स्मार्ट मीटर की स्मार्टनेस यह है कि बिजली गुल होने के बाद इसके…

12 minutes ago
CG : रायपुर जेल में बंद आरोपी को नीट परीक्षा में बैठने की अनुमति दी हाईकोर्ट ने …

CG : रायपुर जेल में बंद आरोपी को नीट परीक्षा में बैठने की अनुमति दी हाईकोर्ट ने …

बिलासपुर। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अर्जेंट हियरिंग के लिए पेश मामले में सुनवाई करते…

16 minutes ago