मध्य प्रदेश में दो रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ सांची दूध, नई दरें आज से लागू

भोपाल
 सब्जियों की आसमान छूती कीमतों के बीच मध्य प्रदेश में दूध के दाम भी बढ़ गए हैं। राज्य के सहकारी दुग्ध संघ ने “सांची” दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। प्रदेशभर में आज (बुधवार) से दूध की नई दरें लागू हो गई हैं। दुग्ध संघ ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि सांची दूध के पैकेटों पर प्रकाशित पुरानी कीमतों को रद्द माना जाएगा।

सहकारी दुग्ध संघ द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक, आज से सांची का फूल क्रीम दूध अब 63 रुपये प्रति लीटर की जगह 65 रुपये, चाह दूध 50 रुपये प्रति लीटर की जगह 52 रुपये और चाय स्पेशल दूध 51 रुपये की जगह 53 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, आधा लीटर दूध के दाम में एक रुपये की बढ़ोतरी की है। जिसमें अब डायमंड दूध 500 एमएल 33 की जगह 34 रुपये, फूल क्रीम दूध (गोल्ड) 32 की जगह 33 रुपये, स्टेण्डर्ड दूध (शक्ति) 29 की जगह 30 रुपये, टोण्ड दूध (ताजा) 26 की जगह 27 रुपये और डबल टोण्ड (स्मार्ट) 24 की जगह 25 रुपये में मिलेगा।

अमूल ने जून महीने में दूध के दाम बढ़ाए थे, तब से ही माना जा रहा था कि जल्द ही सांची दूध के दाम भी बढ़ सकते हैं। आखिरी बार सांची दूध के दाम 24 दिसंबर 2022 को बढ़ाए गए थे। हालांकि, साल 2022 में सवा चार महीने में ही चार बार दाम बढ़े थे, तब से दूध के दाम स्थिर थे। अब करीब डेढ़ साल बाद फिर सांची दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दूध के दाम बढ़ने के बाद माना जा रहा है कि अब सांची के अन्य उत्पादों के दामों में भी इजाफा हो सकता है। सांची दूध के अलावा दही, घी, पनीर, पेड़ा, मिल्क केक, श्रीखंड समेत अन्य डेरी प्रोडक्ट भी बनाता है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: milktop-news

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

1 hour ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

2 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

2 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

2 hours ago