मोहन यादव सरकार का शिप्रा नदी को लेकर को बड़ा प्लान, उज्जैन और इंदौर में बनेंगे 6 डैम

भोपाल

 मध्य प्रदेश में सिंचाई के साधन को समृद्ध बनाने के लिए बड़ी योजना बनाई गई है. उज्जैन और इंदौर के लिए बड़ी सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है. इस पर 36 करोड़ 64 लाख रुपये खर्च होंगे. सांवरा खेड़ी, सिलर खेड़ी परियोजना का काम भी शुरू होगा.

कान्ह नदी को शिप्रा नदी से डायवर्ट करने का काम जारी है. इस पर 651 करोड़ रुपये खर्च होंगे. नए डैम बनने से जल संग्रहण की क्षमता बढ़ेगी.

मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार ने शिप्रा नदी को प्रवाहमान करने और सिंचाई के साधन को समृद्ध बनाने के लिए यह प्लान बनाया है. जल संसाधन विभाग के माध्यम से उज्जैन और इंदौर के लिए बड़ी सिंचाई परियोजना को हरी झंडी मिल गई है.

जल संग्रहण की क्षमता भी बढ़ जाएगी

अब जल संसाधन विभाग के माध्यम से सांवरा खेड़ी, सिलर खेड़ी परियोजना का कार्य भी शुरू होने वाला है. इस पर सरकार 614 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर रही है, जिससे सिलार खेड़ी जलाशय की ऊंचाई बढ़ जाएगी.

इससे जल संग्रहण की क्षमता भी बढ़ जाएगी. इस परियोजना से उज्जैन जिले के 65 गांव को 18000 हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचाई की सुविधा मिलेगी. सरकार ने 5 डैम और भी स्वीकृत किए हैं, जिस पर सरकार 36 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च कर रही है.

कान्ह डायवर्सन का काम जारी

इंदौर से आने वाली कान्ह नदी को शिप्रा नदी से डायवर्ट करने का कार्य अभी भी जारी है. सरकारी परियोजना पर 651 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर रही है. अब नए पांच डैम बन जाने के बाद जल संग्रहण की क्षमता और भी बढ़ जाएगी.

उज्जैन-इंदौर में यहां बनेंगे स्टॉप डैम

योजना के अनुसार, उज्जैन जिले के पंथ पिपलाई, जमालपुर, गोठड़ा, रामवासा, पिपलिया राघो में डैम बनाए जाएंगे. इसके अलावा इंदौर के पिपलिया, दर्जी करीधिया, कुदाना, कायस्थ खेड़ी, सहाड़ा में स्टॉप डैम बनेंगे. 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 28 जुलाई को

CG : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 28 जुलाई को

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कलेक्टर विजय दयाराम के. की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक…

2 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: खरीफ फसलों की बीमा के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई

CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: खरीफ फसलों की बीमा के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि…

4 minutes ago
CG : 24 घंटे में मिला आय प्रमाण-पत्र, सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित सुविधा …

CG : 24 घंटे में मिला आय प्रमाण-पत्र, सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित सुविधा …

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों तक…

5 minutes ago
CG : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

CG : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद , कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा…

6 minutes ago
CG : सुकमा के स्कूलों में किताबों का संकट, 38 हजार से ज्यादा छात्रों की पढ़ाई प्रभावित …

CG : सुकमा के स्कूलों में किताबों का संकट, 38 हजार से ज्यादा छात्रों की पढ़ाई प्रभावित …

सुकमा । नए शिक्षा सत्र की शुरुआत भले ही उत्साह और बड़े वादों के साथ…

17 minutes ago
CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे…

18 minutes ago