प्रधानमंत्री जनमन योजना से 4 हजार से अधिक आदिवासी घर होंगे रोशन

  • प्रधानमंत्री जनमन योजना से 4 हजार से अधिक आदिवासी घर होंगे रोशन
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गढीबरोद, डेहरवारा एवं पडोरा के आदिवासी परिवारों से 15 जनवरी को करेंगे वर्चुअली संवाद
  • प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत  22 करोड़ 78 लाख रूपये से होंगे विद्युतीय कार्य

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिवपुरी जिले से 18 किमी दूर ग्राम हातोद में ‘‘प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान‘‘ (प्रधानमंत्री जनमन योजना) के अंतर्गत प्रथम चरण में 15 जनवरी को शिवपुरी जिले के आदिवासी बहुल ग्राम पडोरा, डेहरवारा एवं गढ़ीबरोद के 45 आदिवासी परिवारों के घरों को बिजली से रोशन करने का तोहफा देंगे। प्रधानमंत्री मोदी गढ़ीबरोद, डेहरवारा एवं पडोरा के नवीन विद्युतीकृत आदिवासी परिवार के हितग्राहियों से वर्चुअली संवाद करेंगे।   

       ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत गावों एवं मजराटोलों को ऊर्जीकृत किया जा रहा है। इस योजना में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत ग्वालियर, विदिशा, अशोकनगर, श्योपुर, दतिया, गुना, शिवपुरी, रायसेन एवं भिण्ड जिले में कुल मिलाकर 306 गावों एवं मजराटोलों को ऊर्जीकृत किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में कुल 4 हजार 07 आदिवासी परिवारों के घर रोशन होंगे। इससे एक ओर जहॉं आदिवासी परिवारों के बच्चों को पढ़ने-लिखने के साथ ही घरेलू कामकाज और रोजगार के अवसर मिल सकेंगे वहीं दूसरी ओर पीने के पानी, सड़क बत्ती और मूलभूत सुविधाएं मिलने से उनके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा।  इसके लिए भारत सरकार द्वारा 22 करोड़ 78 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना के द्वितीय चरण के सर्वे का कार्य प्रगति पर है।

उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी तक विदिशा और ग्वालियर जिले के 36 जनजातीय परिवारों को रोशन कर दिया जाएगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…

2 minutes ago
CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो…

12 minutes ago
CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार…

16 minutes ago
CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसों ने चार परिवारों की खुशियां…

20 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

बालोद। जिले में कीमती चंदन के पेड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। बालोद…

25 minutes ago
CG : राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर गीदम में संगोष्ठी आयोजित, किसानों ने साझा किए सफलता के अनुभव …

CG : राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर गीदम में संगोष्ठी आयोजित, किसानों ने साझा किए सफलता के अनुभव …

दंतेवाड़ा : भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन भी…

36 minutes ago