भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिवपुरी जिले से 18 किमी दूर ग्राम हातोद में ‘‘प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान‘‘ (प्रधानमंत्री जनमन योजना) के अंतर्गत प्रथम चरण में 15 जनवरी को शिवपुरी जिले के आदिवासी बहुल ग्राम पडोरा, डेहरवारा एवं गढ़ीबरोद के 45 आदिवासी परिवारों के घरों को बिजली से रोशन करने का तोहफा देंगे। प्रधानमंत्री मोदी गढ़ीबरोद, डेहरवारा एवं पडोरा के नवीन विद्युतीकृत आदिवासी परिवार के हितग्राहियों से वर्चुअली संवाद करेंगे।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत गावों एवं मजराटोलों को ऊर्जीकृत किया जा रहा है। इस योजना में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत ग्वालियर, विदिशा, अशोकनगर, श्योपुर, दतिया, गुना, शिवपुरी, रायसेन एवं भिण्ड जिले में कुल मिलाकर 306 गावों एवं मजराटोलों को ऊर्जीकृत किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में कुल 4 हजार 07 आदिवासी परिवारों के घर रोशन होंगे। इससे एक ओर जहॉं आदिवासी परिवारों के बच्चों को पढ़ने-लिखने के साथ ही घरेलू कामकाज और रोजगार के अवसर मिल सकेंगे वहीं दूसरी ओर पीने के पानी, सड़क बत्ती और मूलभूत सुविधाएं मिलने से उनके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। इसके लिए भारत सरकार द्वारा 22 करोड़ 78 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना के द्वितीय चरण के सर्वे का कार्य प्रगति पर है।
उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी तक विदिशा और ग्वालियर जिले के 36 जनजातीय परिवारों को रोशन कर दिया जाएगा।
दंतेवाड़ा : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के तृतीय तल स्थित डंकिनी…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेश के जरूरतमंद…
रायपुर : बस्तर संभाग के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बड़े बाजारों तक पहुंचाने…
एमसीबी/ नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के जनपद सभा कक्ष में आज आयोजित गरिमामय समारोह में…
एमसीबी/ युवाओं को भारतीय वायु सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने और अग्निवीर…
दतिया मध्य प्रदेश के दतिया ज़िले में शनिवार को हिंसा भड़क गई. बीजेपी के वरिष्ठ…